Gwalior: पानी सप्लाई टेंडर में बड़ा घोटाला, EOW ने दर्ज की PHE विभाग के पूर्व कार्यपालन यंत्री पर FIR

ग्वालियर। ग्वालियर में पानी सप्लाई टेंडर मामले में बड़ा घोटाला सामने आया है। EOW ने घोटाला मामले में शिकायत के बाद की गई जांच के आधार पर नगर निगम की PHE शाखा के पूर्व कार्यपालन यंत्री पर FIR दर्ज की है। शहर के जलप्रदाय टेंडर में हेरफेर कर 90 लाख का घोटाला करने का आरोप है। जिसके चलते PHE शाखा के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री RN करैया पर FIR दर्ज की गई है। बता दें कि साल 2006 से 2011 के बीच हुए जलप्रदाय से जुड़े टेंडर में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री RN करैया ने अपने चहेतो को भुगतान कराया था। 18 करोड़ के PHE घोटाले में पहले से ही RN करैया जेल में बंद है। अब इस नए घोटाले के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर EOW पूछताछ करेगी।

दरअसल, शहर के पाटनकर बाजार इलाके में रहने वाले अशोक पाल नाम के व्यक्ति ने EOW में एक शिकायत दर्ज कराई थी। अशोक पाल ने अपने शिकायत पत्र में बताया था कि नगर निगम ग्वालियर के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री RN करैया और अन्य अधिकारियों ठेकेदारों ने मिलकर बड़ा घोटाला किया है। नगर निगम ग्वालियर की जल प्रदाय व्यवस्था के क्षेत्र में टेंडर स्वीकृत कराई जाकर अनुबंध के खिलाफ कूट रचित फर्जी प्रकरण तैयार कराए गए। जिसके तहत नलकूपों से जलप्रदाय करने के लिए मोटर पंप और स्टार्टर मरम्मत काम में सेल्स टैक्स की चोरी की गई।

EOW ने FIR दर्ज कर आगे की जांच की शुरू

शिकायत के आधार पर EOW ने जांच शुरू करते हुए सबूत के आधार पर नगर निगम PHE विभाग के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री RN करैया के खिलाफ आरोप सही पाए। जांच में पाया गया कि RN करैया ने टेंडर की शर्तों में अन्य व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की और फर्जी प्रकरण तैयार कर उनका भुगतान कराया। इस दौरान सेल्स टैक्स की चोरी करने के भी प्रमाण सामने आए। जिसकी आधार पर EOW ने FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!