रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में एक्सपायर्ड किट से लीवर

रायपुर ।

राजधानी के डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल में एक्सपायर्ड किट से लिवर, किडनी से संबंधित जांच का मामला सामने आया है। हर रोज हो रही इस तरह की जांच से परिणाम गलत आने की आशंका के बीच सैकड़ों मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया कि बायोकेमिस्ट्री विभाग में 10 अक्टूबर 2019 के एक्सपायरी डेट के किट का इस्तेमाल कर हर दिन 500 से अधिक (एलएफटी), एलानिन ट्रांसमिनेज (एएलटी), एल्कालाइन फास्फेटेस, क्रिएटिनिन की जांचें की जा रही हैं।

यह जांच लीवर व किडनी से संबंधित है। एक्सपायरी डेट के इस किट से जांच पिछले दो वर्ष से चलने बात सामने आई है। वर्तमान में काफी सारे एक्सपायरी डेट के किट बायोकेमिस्ट्री विभाग के फ्रिज में स्टोर कर रखे गए हैं। विभागाध्यक्ष डाक्टर पीके खोडियार ने कहा कि एक्सपायरी किट से जांच नहीं किया जा रहा है। वैसे भी क्वालिटी कंट्रोल की व्यवस्था है, एक्सपायरी किट से जांच में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए। जांच किट की किल्लत काफी समय से है, इसके लिए प्रबंधन को लगातार पत्र लिखा गया है। लेकिन व्यवस्था नहीं बन पाई है।

किट की किल्लत, महीनों से लिखा पत्र

बता दें कि किट की किल्लत की वजह से महीनों से अस्पताल में 30 से अधिक तरह की जांचें बंद हैं। इसमें 24 तरह के हार्मोनल टेस्ट, एबी-1सी, विटामिन डी, विटामिन-बी 12, ट्यूमर मारकर, स्वाईन फ्लू, चिकनगुनिया समेत कई तरह के जांच शामिल हैं। इसे लेकर बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलाजी व पैथालाजी विभाग ने प्रबंधन को पत्र लिखकर जल्द से जल्द किट व अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने की मांग पहले ही कर चुके हैं। लेकिन उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।

आंकड़ों पर एक नजर

2000 ओपीडी औसत हर दिन अस्पताल में

700 से अधिक एमरजेंसी जांचें होती हैं लैब में

1000 से अधिक जांच ओपीडी में आने वाले मरीजों के

30 से अधिक तरह की जांचें हैं बंद अस्पताल में

अस्पताल में वर्षवार पहुंचने वाले मरीज (इनडोर)

वर्ष – मरीजों का इलाज

2016 – 43979

2017 – 51345

2018 – 54361

2019 – 53578

2020 – 43108

2021 अब तक – 3500 से अधिक

मामले पर जिम्मेदारों ने कहा

सीजीएमएससी को टेंडर प्रक्रिया कर जल्द ही किट उपलब्ध कराने पहले ही निर्देश दे दिए गए थे। एक्सपायरी किट से किसी भी तरह की जांच हो रही है तो यह बड़ी लापरवाही है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!