दार्जिलिंग, तराई और दुआर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकता : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में गोरखा लोगों और दार्जिलिंग, तराई और दुआर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन क्षेत्रों में रहने वाले गोरखा लोगों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आयोजित त्रिपक्षीय बैठक में उन्होंने यह बात कही। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार गोरखा और इन क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

बयान में बताया गया कि गृह मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों की बातें सुनीं और पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नवंबर में दूसरे दौर की वार्ता आयोजित करने का निर्णय किया। राज्य सरकार को अगले दौर की वार्ता के लिए विशेष तौर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने के लिए कहा गया है। बयान के मुताबिक, शाह ने कहा कि दार्जिलिंग की पहाड़ियों और तराई तथा डुआर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट के नेतृत्व में गोरखा प्रतिनिधिमंडल ने गोरखाओं और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। बैठक में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री और अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, जनजातीय मामलों के सचिव अनिल कुमार झा, भारत के महापंजीयक विवेक जोशी और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। गोरखाओं की ओर से प्रतिनिधिमंडल में दार्जिलिंग के विधायक नीरज जिम्बा, कुर्सियांग के विधायक बी. पी. बजगाईं, कालचीनी के विधायक विशाल लामा, जीएनएलएफ के प्रमुख मान घीसिंग और सीपीआरएम के प्रमुख आर. बी. राई एवं अन्य थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!