भाजपा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उतार सकती है 100 नए चेहरे

अहमदाबाद |

गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में जिस तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलकर प्रयोग किया, उसी तरह अगले साल विधानसभा चुनाव में भी वह कुछ प्रयोग कर सकती है। इसका संकेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने दिया और कहा कि पार्टी चुनाव में कम से कम 100 नये चेहरे उतार सकती है।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 112 सीटें हैं। पाटिल ने सोमवार को उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि अगले वर्ष कम से कम 30 विधायक ‘सेवानिवृत’ हो जाएंगे और वे नये चेहरे के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

नवसारी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद पाटिल ने कहा, ‘‘देखिए, हमें (उन सीटों के लिए जो फिलहाल भाजपा के पास नहीं हैं) 70 नये चेहरे ढूंढने हैं। इसके आलवा, कुछ वर्तमान विधायक भी सेवानिवृत होंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर, 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप कम से कम 100 नये चेहरे देखेंगे।” पाटिल के इस बयान से कुछ सप्ताह पूर्व ही भाजपा आलाकमान ने पूरे गुजरात मंत्रिमंडल को बदल दिया।

विजय रूपाणी के स्थान पर पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बनाए गए। रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। पाटिल ने राज्य में डेयरी और कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) जैसी सहकारी क्षेत्र की संस्थाओं के भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को नौकरियों में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को भी प्राथमिकता देने को कहा।

पाटिल ने कहा, ‘‘सहकारी निकायों का चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है ताकि हम इन संस्थाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दे सकें। केवल कार्यकर्ता ही नहीं, हम नौकरी की आवश्यकता होने पर मतदाताओं को भी समायोजित कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सहकारी क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि जब भी आपके संगठन में नई भर्ती की घोषणा की जाए तो कृपया इन लोगों में से उम्मीदवारों का चयन करें। यदि आप अन्य लोगों को नौकरी देते हैं तो आपको (सहकारिता के अगले चुनाव के लिए) पार्टी का नामांकन नहीं मिलेगा।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!