लादेन का रिश्तेदार है अफगान का संभावित राष्ट्रपति, पंजाब को भारत से अलग करने की दे चुका है धमकी

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कंधार से काबुल पहुंच गया है तथा साथी नेताओं के साथ सरकार बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। बरादर वर्तमान में दोहा स्थित तालिबान के राजनीतिक कार्यालय का प्रमुख है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ही अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति बनने जा रहा है। हालांकि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद भारत से कहा है कि वह अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को न निकाले।

पंजाब को भारत से अलग करने की दे चुका है धमकी
फिलहाल केंद्र सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है वह भी तब जब मुल्ला अब्दुल गनी बरादर अतीत में पंजाब को भारत से अलग करने और दिल्ली को पैदल जीतने की धमकियां दे चुका हो। बरादर असल में ओसामा बिन लादेन का रिश्तेदार है और जब लादेन जिंदा था तब बरादर ऐसी धमकियां अक्सर देता रहता था। वर्तमान में बरादर का कद तालिबान के प्रमुख हैबतुल्लाह अखुंदजादा से नीचे है इसके बावजूद उसे तालिबान का हीरो माना जा रहा है। वहीं अखुंदजादा अब पर्दे के पीछे छिपकर अपने आतंकी संगठन को चला रहा है। 1968 में उरुजगान प्रांत में जन्मा बरादर 1980 के दशक में सोवियत संघ के खिलाफ अफगान मुजाहिदीन के रूप में लड़ाई लड़ चुका है।

मुल्ला उमर के साथ मिलकर तालिबान की स्थापना की
1992 में रूसियों को खदेडऩे के बाद अफगानिस्तान प्रतिद्वंद्वी सरदारों के बीच गृहयुद्ध में घिर गया था जिसके बाद बरादर ने अपने पूर्व कमांडर और बहनोई मुल्ला उमर के साथ कंधार में एक मदरसा स्थापित किया। इसके बाद उसने मुल्ला उमर के साथ मिलकर तालिबान की स्थापना की थी। तालिबान शुरूआत में धार्मिक शुद्धिकरण और एक इस्लामिक अमीरात के निर्माण के लिए समर्पित युवा इस्लामी विद्वानों के नेतृत्व में एक आंदोलन था लेकिन बाद में पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. की शह पर यह हिंसक आंदोलन बन गया। 1996 तक तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर इस्लामिक अमीरात की स्थापना कर दी। तब बरादर इस जीत का हीरो बन गया और तालिबान के रणनीतिक के रूप में उभरा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!