लद्दाख में कृत्रिम झील फटने से कईं गांवों में बाढ़, संपर्क मार्ग कटे

जम्मू ।

लद्दाख में एक कृत्रिम झील के फटने से कई गांवों में बाढ़ आ गई। इससे एक पुल के अलावा खड़ी फसल भी तबाह हो गई। यही नहीं कई गांव भी सड़क संपर्क मार्ग से कट गए। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। वहीं झील फटने के कारण जंस्कार नदी भी अवरुद्ध हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिककरण लेह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम चोसजोर के अनुसार रूंबक गांव के पास जंस्कार नदी अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र में एक कृत्रिम झील बन गई । रविवार की सुबह यह झील फटने के कारण पूरे क्षेत्र में रविवार की सुबह बाढ़ आ गई। रूबक पुल तबाह हो गया पूरे क्षेत्र में खड़ी फसल भी पूरी तरह से खराब हो गई। हालांकि बाढ़ के कारण किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान होने की खबर नहीं है। अधिकारियों के अनुसार बाढ़ की खबर मिलते ही बचाव दल क्षेत्र में पहुंच गए।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिककरण लेह के अनुसार रविवार को पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नीमो बासगो प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर, लाइकर और खलस्ती के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट और लद्दाख डिजास्टर रेस्पांस फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। उन्हें सिंधु नदी में किसी भी प्रकार की बाढ़ के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यही नहीं नीमो के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बाढ़ से बचाव के लिए अपने आप को तैयार रखने को कहा गया है।

अधिकारियों के अनुसार रूंबक, जिंगचेन, युरूस्ते और रूमचुंग को जाने वाले मार्ग मुख्य मार्ग से कट गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के बाद हालात नियंत्रण में हैं। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है और किसी भी प्रकार के हालात के लिए सभी को तैयार कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!