फिर डराने लगा कोरोना, देश भर में डेल्टा प्लस के 83 केस मिले

नई दिल्ली।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से नए मामले 40 हजार के आसपास ही बने हुए थे, जिनमें से आधे से अधिक मामले केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों से आ रहे थे। बीते 24 घंटे में 44,643 नए केस मिले हैं जो पिछले कुछ दिनों के दौरान सबसे ज्यादा हैं, इसमें से भी 22 हजार से ज्यादा मामले अकेले केरल से हैं। वहीं सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि देश में चार अगस्त तक कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप के 83 मामले सामने आए हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा डेल्‍टा प्‍लस के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को लोकसभा को एक लिखित में जवाब में बताया कि देश में चार अगस्त तक कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के कुल 83 मामले पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 33, मध्य प्रदेश में 11 और तमिलनाडु में 10 मामले हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल और पाजिटिव लोगों के क्लीनिकल डाटा भेजने की नियमित रूप से सलाह दी जाती है ताकि मामलों में वृद्धि और वैरिएंट के बीच संपर्को का पता लगाया जा सके।

कोरोना के वैरिएंट पर नजर रखने को लेकर यह है तैयारी

सार्स-कोव-2 के वैरिएंट पर नजर रखने के लिए शुरुआत में पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) में जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू की गई थी। बाद में सरकार ने 10 प्रयोगशालाओं को मिलाकर इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (इंसाकाग) का गठन किया। धीरे-धीरे प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 28 कर दी गई है। इस सवाल पर कि क्या निजी प्रयोगशालाओं को भी जीनोम सिक्वेंसिंग करने की अनुमति दी गई है, पवार ने कहा कि इंसाकाग में निजी प्रयोगशालाओं को शामिल करने का मुद्दा विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि निजी प्रयोगशालाओं ने इंसाकाग में शामिल होने में दिलचस्पी दिखाई है और उनकी क्षमता के आधार पर इस बारे में कोई फैसला किया जाएगा।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 44,643

कुल सक्रिय मामले 4,14,159

24 घंटे में टीकाकरण 57.97 लाख

कुल टीकाकरण 49.53 करोड़

कुल मामले 3,18,56,757

मौतें (24 घंटे में) 464

कुल मौतें 4,26,754

ठीक होने की दर 97.36 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.72 फीसद
सा. पाजिटिविटी दर 2.41 फीसद

जांचें (गुरु.) 16,40,287

कुल जांचें (गुरु.) 47,65,33,650

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!