गोल्फ में अदिति अशोक से पदक की उम्मीद, पुनिया कांस्य के लिए खेलेंगे मुकाबला

ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन अभी तक आशा के मुताबिक नहीं रहा है। हालांकि इस बार कई खिलाड़ियों ने ज्यादा से ज्यादा क्वालीफाई राउंड पार किए और सफलता के करीब पहुंचे। हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन तीरंदाजी और निशानेबाजी में भारत पदक नहीं पा सका। आज ओलंपिक खेलों का 16वां दिन है और भारत में अपने कुछ खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल के लिए खेलेंगे, वहीं बजरंग पूनिया कांस्य पदक के लिए अपना दम दिखाएंगे। साथ ही भारत की गोल्फर अदिति अशोक से भी पदक की उम्मीद है।

अदिति अशोक से पदक की उम्मीद

भारत की गोल्फर अदिति ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और उनसे भारत को पदक का काफी उम्मीद है। फाइनल राउंड में न्यूजीलैंड की खिलाड़ी को हराते हुए भारत की अदिति ने अब T1 (टाई 1) यानी संयुक्त पहला स्थान बना लिया है। फाइनल राउंड में भारत की अदिति तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की लायडिया को ने चौथे राउंड में 13 अंडर के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

सिल्वर की दौड़ में बनी हुई है अदिति

अदिति अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अभी भी सिल्वर मेडल की दौड़ में बनी हुई हैं। अदिति ने शनिवार को काफी अच्छी शुरुआत की। चौथे राउंड में शुरुआती तीन होल पर पार-4 का स्कोर किया है। वह 12 अंडर 201 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अमेरिका की नैली कोरडा 16 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही है।

आज भारतीय खिलाड़ियों के मुख्य मुकाबले

कुश्ती (पुरूषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच), दोपहर, 3:15 बजे

खिलाड़ी : बजरंग पूनिया

एथलेटिक्स (पुरुष भाला फेंक फाइनल) : शाम 04:30 बजे

खिलाड़ी : नीरज चोपड़ा

अन्य मैच गोल्फ (महिलाओं का व्यक्तित्व स्ट्रोक प्ले चौथा दौर), सुबह, 03:00 बजे खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!