चंबल में बादलों का डेरा, 7 अगस्त तक बारिश से राहत नहीं, NDRF और SDRF की टीमें तैनात

ग्वालियर। चंबल अंचल में तीन सालों बाद इतनी अच्छी बारिश हो रही है, चंबल संभाग के अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, इससे नदी बांध और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, कई जगह ग्रामीणों को रेस्क्यू करके निकाला जा रहा है, लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। चंबल अंचल में कुल औसतन बारिश 790 मिलीमीटर दर्ज की जाती है, मंगलवार दोपहर तक 420 एमएम बारिश हो चुकी है, सोमवार को ही 24 घंटों के दौरान 81 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, सबसे ज्यादा बारिश का असर शिवपुरी दतिया में देखा गया है, यहां हाईवे को बंद कर दिया गया है, वहीं जिले के डबरा स्थित सिंध नदी के पुल में भी दरारें आने की खबर है.जिला प्रशासन ने राजस्व अमले को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ संवेदनशील स्थानों पर भेजा है.7 अगस्त तक बारिश से राहत नहींमौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बारिश से फिलहाल 7 अगस्त तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि ग्वालियर चंबल के ऊपर इस समय ट्रफलाइन बनी हुई है, निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से भी इसी तरह का मौसम अगले 4 दिनों तक रह सकता है.बारिश के बाद तापमान में गिरावटयहां के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, यह गिरावट 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई, जबकि इन दिनों में सामान्य से 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही तापमान रहता है. ग्वालियर की लाइफ लाइन कहा जाने वाला तिघरा बांध अभी भी करीब 17 फुट खाली है। अपर ककैटो बांध लबालबअपर ककैटो बांध लबालब होने से तिघरा के लिए पानी छोड़ा गया है, जिससे उसके जल स्तर में अगले दो दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं केचमेंट एरिया में पानी गिरने से भी जलस्तर में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

No relief from rain in Gwalior till August 7
  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!