सचिन वाजे की वजह से 5 महीने तक गिरफ्तार नहीं हुए राज कुंद्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कई मीडियो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी के महीने में ही राज कुन्द्रा को गिरफ्तार करने की तैयारियां कर ली थी, लेकिन इसी समय एंटीलिया केस आ गया और पुलिस लंबे समय तक इस मामले में उलझी रही। 5 महीने बाद जब एंटीलिया केस सुलझा तब जाकर पुलिस ने राज कुन्द्रा को गिरफ्तार किया है।

क्या था एंटीलिया केस

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने एक गाड़ी खड़ी की गई थी, जिसमें जिलेटिन रॉड रखी थीं। इसके साथ ही मुकेश अंबानी के लिए धमकी भरा एक पत्र भी रखा था। इस मामले की जांच शुरू हुई तो मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे और मनसुख हिरेन का नाम भी इसमें सामने आया था। बाद में वाजे इसके मुख्य आरोपी भी बने। इन दोनों अधिकारियों की वजह से मुंबई पुलिस की काफी फजीहत हुई थी।

वाजे की वजह से बचे रहे कुंद्रा

सचिन वाजे और मनसुख हिरेन का नाम एंटीलिया केस में आने के बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर को बदल दिया गया और नए कमिश्नर ने आते ही कई बड़े बदलाव किए। इस दौरान क्राइम ब्रांच के कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया, जिसमें राज कुंद्रा के केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। नए अधिकारियों को कार्यभार संभालने और पूरा मामला समझने में भी समय लगा इसी वजह से राज कुन्द्रा अभी तक बचे रहे।

4 फरवरी को हुई थी पहली शिकायत

इस मामले में पहली शिकायत 4 फरवरी को हुई थी, जिसके बाद कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था और जांच में राज कुन्द्रा का नाम सामने आया था। उनके खिलाफ सबूत भी थे, लेकिन एंटीलिया केस की वजह से उनकी गिरफ्तारी में 5 महीने लग गए। खबरों के अनुसार जल्द ही राज कुंद्रा का पूरा बिजनेस मॉडल सामने आने वाला है जिससे यह साफ हो जाएगा कि वो कैसे अपने सीक्रेट बिजनेस को छुपाने के लिए रिश्वत दे रहे थे।

23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं राज कुंद्रा

राज कुंद्रा को गंदी फिल्में बनाने के मामले में एस्प्लेनेड कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जब उन्हें भायकला जेल ले जाया जा रहा था तब वे काफी मायूस नजर आए। इस दौरान उन्होंने किसी के सवालों के जवाब भी नहीं दिए। मुंबई पुलिस अक्सर भायकला में ही आरोपियों को रखती है और यहीं उनसे पूछताछ की जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!