एक दिन के लिए पीएम मोदी बनीं तो क्या बदलेंगी कंगना रनौत?

नई दिल्ली ,इंडिया टुडे माइंडरॉक्स 2019 में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिरकत की. सेशन  को सुशांत मेहता ने मॉडरेट किया. कंगना रनौत ने रैपिड फायर राउंड में पूछे गए मजेदार सवालों का बेबाकी से जवाब दिया.
कंगना रनौत से पूछा गया कि अगर वे एक दिन सुबह पीएम नरेंद्र मोदी बनकर उठीं तो क्या पहली चीज करेंगी? कंगना ने इसका जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से खास अपील की . कंगना रनौत ने कहा- मेरा एक छोटा सा, मामूली सा काम है. मुझे माफ कर दो कि मैं पर्सनल फेवर मांग रही हूं.
कंगना रनौत ने कहा- ”चंडीगढ़ से मनाली की ड्राइव काफी लंबी है. वहां कोई अच्छा सा एयरपोर्ट नहीं है. अगर मैं देश की प्रधानमंत्री बनी तो कहूंगी कि यहां कुल्लू में एक अच्छा सा एयरपोर्ट बनवाया जाए.” कंगना से जब पूछा गया कि सलमान बनीं तो एक दिन के लिए क्या बदलेंगी? कंगना ने कहा- मैं मीडिया वालों के कान खींचूंगी. इसकी वजह पूछे जाने पर कंगना ने कहा- क्योंकि सलमान कुछ भी करते हैं तो ओके होता है लेकिन मैं करूं तो….
रणबीर-रणवीर में से किसे बेहतर एक्टर मानती हैं कंगना?
रैपिड फायर राउंड में कंगना रनौत से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में से अच्छा एक्टर चुनने को कहा गया. सवाल का जवाब कंगना ने काफी घुमा फिराकर दिया. कंगना ने दोनों को ही शानदार एक्टर बताया. उन्होंने बेस्ट एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह को चुना. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगिरी की बेस्ट टू वर्स्ट लिस्ट में कंगना ने पहले करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा और फिर दीपिका पादुकोण का नाम लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!