दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में 62 नए मामले, 4 लोगों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 62 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बुधवार को कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 61 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। मृतकों की संख्या 25,039 पर पहुंच गयी है जबकि संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 14,35,671 पर पहुंच गयी है। बुलेटिन के अनुसार, 14,10,066 लोगों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, वे स्वस्थ हो गए हैं या शहर छोड़कर चले गए हैं। मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 566 हो गयी है जबकि एक दिन पहले यह संख्या 569 थी। निषेध क्षेत्रों की संख्या कम होकर 403 हो गयी है जबकि एक दिन पहले यह 406 थी। एक दिन पहले कोविड-19 के लिए कुल 65,811 नमूनों की जांच की गयी। मंगलवार के बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से पांच लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 44 मामले आए जबकि संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत रही। सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में महामारी के 36 मामले आए जो पिछले एक साल में संक्रमण के एक दिन में आने वाले सबसे कम मामले हैं जबकि तीन लोगों की मौत होने के साथ संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत रही।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!