2024 के लिए ममता दीदी की हुंकार, ‘जब तक BJP को सत्ता से बाहर नहीं कर देते तब तक ‘खेला होबे’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को शहीदी दिवस मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाषण देते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसी। साथ ही ममता ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुंकार भी भरी। ममता ने कहा कि भाजपा देश को अंधकार में ले गई, केंद्र की सत्ता से उसके बेदखल होने तक ‘खेला होबे’। ममता ने कहा कि जब तक मोदी सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देते तब तक खेला होता रहेगा। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा ईंधन पर करों के जरिए एकत्रित किया गया पैसा जासूसी पर खर्च किया जा रहा है। भाजपा भारत को लोकतांत्रिक देश के बजाए निगरानी वाले देश में बदलना चाहती है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मोदी सरकार विफल रही और उसकी घोर असफलता है देश में ऑक्सीजन की कमी होना। ममता ने कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान राज्य में कोई हिंसा नहीं हुई। ममता बनर्जी का यह भाषण देश के सभी राज्यों में वहां की स्थानीय भाषण में प्रसारित होगा। इस भाषण को देश के सभी प्रदेशों की स्थानीय भाषा में अनुवाद कर राजधानियों और बड़े-बड़े शहरों में टीवी स्क्रीन लगाकर प्रसारित किया जाएगा। ममता इस कार्यक्रम में अपना भाषण बांग्ला में ही देंगी, लेकिन उसे अलग-अलग राज्यों जैसे केरल में मलयालम, ओडिशा में उड़िया और हिंदी पट्टी के सभी प्रदेशों में वह हिंदी भाषा में सुनाया जाएगा।

राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जमीन तैयार करने की कोशिश में ममता
ममता बनर्जी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को कड़ी टक्कर दी है। जहां बंगाल में भाजपा की लहर नजर आ रही थी वहीं ममता बनर्जी ने तीसरी बार राज्य में अपनी सरकार बनाकर सभी को हैरत में डाल दिया। ममता बनर्जी को देशभर में मोदी विरोधी चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। TMC भी ममता को देश के प्रधानमंत्री पद के लिए आगे कर रही है और अगला पीएम बंगाली होगा इसके लिए अभी से हवा का रूख तय किया जा रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं कि अगर ममता 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद के लिए आगे आती हैं तो मोदी के लिए यह किसी कड़ी टक्कर से कम नहीं होगा क्योंकि खेला कैसे खेलना इसमें ममता भी माहिर है।

TMC इसलिए मनाती है शहीद दिवस
साल 1993 में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में युवा कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। तब ममता ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सचित्र वोटर कार्ड की मांग की थी। अपनी इस मांग के लिए ममता ने राज्य की तत्कालीन वाममोर्चा सरकार के मुख्य सचिवालय से कांग्रेस की ओर से एक आम अभियान का आह्वान किया। ममता के नेतृत्व में 21 जुलाई को युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता आंदोलन में शामिल हुए, लेकिन आरोप है कि उस वक्त उनके जुलूस पर पुलिस की ओर से गोलियां चलाई गईं, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC ) का गठन किया। TMC के जन्म के बाद भी पार्टी 21 जुलाई के दिन को नहीं भूली। तृणमूल हर साल इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाती रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!