इंदौर में लव जिहाद : जय बनकर जाबिर ने युवती से किया दुष्कर्म

इंदौर |

नयापुरा निवासी 30 वर्षीय युवती की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने जाबिर फारुखी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित 10 साल से दैहिक शोषण कर रहा था। उसने जय नाम बताकर दोस्ती की थी। पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। उस पर मतांतरण का दबाव बना रहा था। टीआइ डीवीएस नागर के मुताबिक, पीड़िता विजयनगर स्थित टेलीपरफार्मेंस कंपनी में काम करती थी। जाबिर फारुखी से इसी दौरान मुलाकात हुई थी। तब जाबिर ने नाम जय बताया। उसके हाथ में कड़ा व रक्षासूत्र भी बंधे थे। उसने युवती से दोस्ती कर ली और जूना रिसाला स्थित कंपनी में नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर नजदीकी बढ़ा ली। एक दिन जाबिर युवती के माता-पिता की अनुपस्थिति में घर आया और चाकू अड़ाकर शारीरिक संबंध बना लिए।

आरोप है कि उसने युवती से रुपये भी छीन लिए और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित ने कहा उसका नाम जाबिर फारुखी है। उसने युवती पर मतांतरण का दबाव भी बनाया और कहा शिकायत की तो तेजाब डाल दूंगा। पीड़िता ने थाना में आवेदन भी दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी सोहन जोशी, धीरज यादव व बेटी बचाओ प्रमुख प्रदीप नंदनवार, राजा कोठारी, सोनू कल्याणे के साथ युवती थाने पहुंची और घटना बताई। टीआइ ने कहा, आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!