एडीजे को हाईकोर्ट का आदेश- सन्यासी पत्नी को करें 20 लाख का भुगतान, तलाक मंजूर

ग्वालियर। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने शादी के डेढ़ दशक बाद सन्यासी हो चुकी पत्नी को अब अपने एडीजे पति से तलाक को मंजूरी दे दी है. एकमुश्त राशि के रूप में एडीजे पति को अपनी सन्यासी पत्नी को 20 लाख रुपए का भुगतान करना होगा. सन्यासी पत्नी और एडीजे का 1997 में विवाह हुआ था. एक दशक तक दोनों के बीच संबंध बने रहे, फिर दोनों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होने लगा.

2012 से दोनों रह रहे हैं अलग
2011 में पत्नी ने हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम जाकर सन्यास धारण कर लिया. 2012 से ही पति पत्नी अलग-अलग रह रहे थे. इस बीच सन्यासी हो चुकी पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में अपने एडीजे पति से गुजारा भत्ता मांगा. कोर्ट के आदेश पर एडीजे उन्हें पंद्रह हजार रुपये महीना देने लगे. इधर, 2016 में एडीजे ने अपनी पत्नी से विधिवत तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय में अर्जी लगाई. उसे स्वीकार कर लिया गया. सन्यास ले चुकी पत्नी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि इस मामले में उनका पक्ष नहीं सुना गया है.

पत्नी को एक साथ दिए जाएंगे 20 लाख रुपये
विधिवत तलाक के लिए पत्नी को एकमुश्त राशि भी पति की ओर से दी जाती है. वह नहीं दी गई थी. कोविड-19 के दौरान इस मामले में लंबे अरसे से सुनवाई नहीं हो रही थी. महिला की अपील पर जब हाईकोर्ट में सुनवाई हुई तो पति की ओर से कहा गया कि पत्नी सन्यासी हो चुकी है. अब दोनों का साथ रहना मुश्किल है, इसलिए वह एक मुश्त राशि के रूप में 20 लाख रुपए देने के लिए राजी है.पत्नी ने भी एकमुश्त राशि मिलने के बाद अपनी ओर से लगाए गए दोनों मामलों पर खात्मा रिपोर्ट लगाने का आवेदन कोर्ट में दिया है. दोनों पति-पत्नी से एक बच्चा है, जो वर्तमान में एडीजे पिता के साथ रह रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!