हाईकोर्ट के पूर्व सचिव के माता-पिता की मौत के दो माह बाद अब कंट्रोल रुम से फोन पर बताया- कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है, हम उन्हें लेने आ रहे हैं

इंदौर। कोरोना संक्रमण के इस दौर में शासन-प्रशासन के बड़े-बड़े दावों की पोल खुलती जा रही है। इंदौर स्वास्थ्य विभाग के कोविड कंट्रोल रूम की क्या हालत है इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि हाईकोर्ट के पूर्व सचिव एडवोकेट मनीष यादव के माता पिता की कोरोना से मौत के दो माह बाद बताया गया कि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इससे यह भी स्पष्ट है कि कोविड कंट्रोल रुम के पास मरीजों का सही डाटा उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि जिन लोगों का कोविड से दो माह पहले निधन हो गया है, अब उनके स्वजनों को फाेन पर कहा जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है और उन्हें कोविड कंट्रोल रूम ले जाना है। कंट्रोल रूम व नगर निगम से शहर के कई लोगों को एक-दो नहीं लगातार दर्जनों फोन पहुंच रहे हैं, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मनीष यादव के मुताबिक मेरे माता-पिता का दो माह पहले कोविड से निधन हो चुका है। उसके बाद भी कोविड कंट्रोल रुम से फोन आ रहे हैं कि आपके माता-पिता की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है और हम उन्हें लेने आ रहे हैं। कंट्रोल रूम व निगम के जोन से दो दिन में 10 से 12 फोन आ चुके हैं। सभी को यही जवाब देना पड़ रहा है कि मेरे स्वजनों का दो माह पहले निधन हो गया है। इससे स्पष्ट है स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम के कही न कही खामी है। गौरतलब है कि एडवोकेट यादव की बहन प्रीति रतोला की मौत भी कोरोना से हो गई थी।

एडवोकेट यादव का कहना है कोविड सेंटर में मौत का डेटा सही अपडेट नहीं हो रहा है। ऐसे में जिन मरीजों का कोविड से निधन हो गया है, उनकी कोविड रिपोर्ट के आधार पर अब उनके स्वजनों के मोबाइल नंबरों पर फोन पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड संक्रमण के दौरान तो मरीजों को फोन कर उनकी जानकारी ली जाती है लेकिन ब्लैक फंगस का संक्रमण बढ़ने के बाद कई मरीजों स्वस्थ्य होने के बाद पोस्ट कोविड प्रभाव जानने के लिए भी कोविड कंट्रोल रूम से फोन किए जा रहे है। सीएमएचओ डा. बीएस सैत्या के मुताबिक मेरे पास भी इस तरह की शिकायत आई है। हम पता करवा रहे है कि ऐसी गड़बड़ी क्यों हो रही है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!