बारिश से पूर्व हो जाए सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूर्ण : निगमायुक्त

ग्वालियर| नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा ने मंगलवार को अमृत योजना के तहत नगर निगम द्वारा शहर में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं सीवर व पेयजल की लाइनों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

सिटी सेंटर स्थित नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने अमृत योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
इसके साथ ही निगमायुक्त वर्मा ने सीवर लाइनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बारिश से पूर्व हर हाल में सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लें जिससे गली मोहल्लों में एवं सड़कों पर जलभराव की स्थिति ना बने। इसके साथ ही सीवर लाइनों की सफाई के लिए जो भी कर्मचारी उतारे जाएं वह पूर्ण संसाधनों व आवश्यक मशीन के साथ सीवर लाइन में उतरे तथा पूरी सुरक्षा के साथ सिविल लाइन की सफाई करें। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सीवर लाइनों की सफाई के लिए ज्यादा से ज्यादा मशीनरी का उपयोग करें मैनुअली सीवर लाइनों की सफाई कम से कम कराएं जहां मशीन से काम ना हो पाए ,वहीं केवल मैनुअली सफाई कराएं अन्यथा मशीनरी का उपयोग कर ही सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूर्ण करें। 
इसके साथ ही बैठक में जल जीवन मिशन को लेकर चर्चा की गई तथा उक्त संबंध में संबंधित अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। 
बैठक में अमृत योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा जल शोधन संयंत्र एवं सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण व संचालन के साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए डाली जा रही लाइनों के कार्य को लेकर भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
बैठक में अधीक्षण यंत्री आर एल एस मौर्य, कार्यपालन यंत्री आर के शुक्ला,अनमोल कोचर, नोडल ऑफिसर सीवर संधारण राजेंद्र सिंह भदोरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त ने किया जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण

अमृत के कार्यों की समीक्षा बैठक के उपरांत नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जलालपुर में बनाए जा रहे जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर संयंत्र को प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!