आयुष्मान कार्ड के पंजीयन हेतु केन्द्र निर्धारित,प्रात: 10 से शाम 4 बजे तक होगा पंजीयन

ग्वालियर| मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। परिवार के किसी भी सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड होने पर उसके पूरे परिवार को योजनांतर्गत नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के अंतर्गत सभी पात्र लोगों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिले, इसके लिये अस्पताल निर्धारित किए गए हैं। 
    कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आयुष्मान कार्ड आवेदनों का पंजीयन एवं प्रिंटिंग हेतु कोरोना जनता कर्फ्यू के दौरान 12 प्रतिष्ठानों को खुले रहने की छूट प्रदान करने के साथ ही प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का पंजीयन कराने की व्यवस्था की है। आयुष्मान केन्द्र निर्धारण के साथ-साथ बीएलआई को भी तैनात किया गया है। जिले में जो केन्द्र निर्धारित किए गए हैं उनमें गुप्ता ऑनलाइन सर्विसेज महाड़िक की गोठ कम्पू, स्वप्लिन ऑनलाइन होटल मान मंदिर के सामने ओल्ड हाईकोर्ट, आशीष एसोसिएट्स शिव विहार कॉलोनी श्मशान रोड़ हजीरा, साहू ऑनलाइन भैरव बाबा के मंदिर के पास नाका चंद्रबदनी, नागरिक सुविधा केन्द्र मानशी कम्युनिकेशन कोटेश्वर रोड़ श्रीराम मार्केट किला गेट, तनु ऑनलाइन आईसीआईसीआई बैंक के सामने 6 नं. चौराहा मुरार, अग्रवाल ऑनलाइन सर्विसेज ढोलीबुआ का पुल एबी रोड, शिवम साइबर कैफे 87 सक्षम प्लाजा मयूर मार्केट ठाठीपुर, बी-31 आदित्यपुरम आदित्याज होटल के पास डीडीनगर, माँ कैलादेवी ऑनलाइन अग्रवाल नर्सिंग होम के पास बहोड़ापुर चौराहा, बीजीएल ऑनलाइन अबाड़पुरा, भदौरिया ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस के पास लोहामंडी, लोक सेवा केन्द्र गोरखी एवं लोक सेवा केन्द्र रेसकोर्स रोड़ ग्वालियर शामिल हैं। 

सम्बंधित खबरे

बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

 ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

 ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!