मध्य प्रदेश में एक लाख से ऊपर पहुंची कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या

भोपाल।

मध्य प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश भर में शुक्रवार को 66525 सैंपल की जांच में 11598 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक लाख 2486 हो गया है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 अप्रैल को 94276 पर पहुंचने के बाद कम होते हुए 2 अप्रैल को 85,750 पर पहुंच गई थी। इसके बाद से इसमें फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इसकी बड़ी वजह यह है कि नए मरीज भले ही ज्यादा नहीं बढ़े, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या कम रही। इनमें 40,412 यानी करीब 40 फीसद मरीज अस्पतालों में और बाकी होम आइसोलेशन में हैं।

बता दें कि अप्रैल के पहले हफ्ते में स्वास्थ्य विभाग ने अनुमान लगाया था कि 30 अप्रैल तक प्रदेश मे एक लाख 80 हजार सक्रिय मरीज होंगे, लेकिन मरीज उस रफ्तार से नहीं बढ़े लिहाजा 30 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 88,511 रही। शुक्रवार को संक्रमण दर 17 फीसद रही। पिछले 4 दिन से लगातार इस दर में 1 फीसद की गिरावट आ रही है। शुक्रवार को विभिन्न जिलों में 90 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 4445 स्वस्थ हुए हैं।

2 मई के बाद से इस तरह बढ़े सक्रिय मरीज

दिन – सक्रिय मरीजों की कुल संख्या

3 मई – 86639

4 मई – 89244

5 मई – 88614

6 मई – 95423

7 मई – 102486

किस तरह के बिस्तर पर कितने मरीज भर्ती

ऑक्सीजन बेड – 20960

आईसीयू/एचडीयू बेड – 9035

साधारण आइसोलेशन बेड – 10417

कुल भर्ती मरीज – 40412

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!