प्रोटोकॉल तोड़ अचानक कोरोना मरीज के घर जा पहुंचे CM योगी

मुरादाबाद |

कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी टीम एक्शन मोड पर काम कर रही है। इसी क्रम में सीएम ने मुरादाबाद व बरेली में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। बता दें कि सीएम योगी ने आज मुरादाबाद दौरे पर प्रोटोकॉल तोड़, तय कार्यक्रम से अलग जनता के बीच पहुंच गए और आम नागरिकों का हाल जाना।

बता दें कि सीएम योगी पहले मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पहले इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का दौरा किया,और इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। सीएम ने मेडिकल किट की उपलब्धता की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक भी की। ये सारे कार्यक्रम सीएम प्रोटोकॉल के अनुरूप तय थे। वहीं कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे तक सीएम का अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम था,फिर इसके बाद बरेली का दौरा कार्यक्रम तय था।

CM ने किया मनोहरपुर गांव का औचक दौरा
आगे बता दें कि सीएम ने पहले कोविड कमांड सेंटर का दौरा करने के बाद,अधिकारियों से वार्ता सम्पन्न करके अचानक मुरादाबाद जिले के मनोहरपुर गांव का निरिक्षण करने का कार्यक्रम तय कर दिया। ये कार्यक्रम अप्रत्याशित था,जिसका अंदाज़ा अधिकारियों को भी नही था, इसके बाद मुख्यमंत्री का कारवां मनोहरपुर गांव पहुंचा। सीएम के मनोहरपुर गांव में अचानक पहुँचने से लोगों में सीएम को देखने का कुतूहल जाग गया, सीएम ने लोगों को देखकर खुद गाड़ी से उतर कर , गांव के गलियों की राह पकड़ ली।

इसके बाद सीएम योगी गांव के रास्ते भर चलते-चलते, और लोगों के घरों के सामने खड़े होकर , सीएम योगी ने स्थानीय लोगों से वार्ता की ,लोगों से उनका हाल चाल जाना। सीएम ने लोगों से पूछा दवाई वगैरह मिली क्या? क्या आप लोग कोरोना से बचाव का उपाय कर रहे हो? सवालों को पूछने के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों को लगातार निर्देश भी देते दिखे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!