मस्जिद में मजमा लगाकर पढ़ी नमाज, मौलवी-व्यवस्थापक पर केस

इंदौर।

कोविड-19 की गाइडलाइन को लेकर पुलिस व प्रशासन सख्त है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। शुक्रवार को तो भीड़ लगाकर नमाज अता करने पर प्रकरण दर्ज कर लिया। मौके की वीडियोग्राफी करवाई और मौलवी व व्यवस्थापक को नामजद आरोपित बनाया जबकि 40 अज्ञात लोगों का जिक्र किया है।

जूनी इंदौर थाना पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एलए अजीज मस्जिद अशोका कालोनी में कलेक्टर के आदेश के बावजूद भीड़ लगा कर 30 से 40 लोग दोपहर की नमाज अता कर रहे हैं। पुलिस और प्राशसनिक अफसरों की टीम पहुंची तथा मौके की वीडियोग्राफी करवाई। कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर व्यवस्थापक मो.रियाज और मौलवी इशाक के विरुद्ध धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया।

स्टोन व्यवसायी सहित तीन पर केस

पुलिस ने कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर किसी को नहीं छोड़ा। कनाड़िया थाना में स्टोन दुकान संचालक और दो अन्य दुकानकारों पर तीन केस दर्ज हुए। टीआइ राजीवसिंह भदौरिया के मुताबिक लाकडाउन अवधि में भी कनाड़िया रोड स्थित श्रीराम स्टोन की दुकान खुली हुई थी। पुलिस ने संचालक मुकुंद गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह हार्ड वेयर दुकान संचालक आकाश हिरोलिया और बिल्डिंग मटेरियर की दुकान के संचालक नितिन जैन के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

एसपी का सख्त संदेश

शनिवार-रविवार को लाकडाउन का पालन करवाने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात है। पश्चिम क्षेत्र के एसपी ने शुक्रवार दोपहर एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस उल्लंघन करने वालों को अच्छे से सबक सिखाएगी। इस महामारी में स्वयं भी और दूसरों का भी ख्याल रखें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!