ट्रेनों में बरसे पत्थर तो आरपीएफ़ को याद आया अभियान

जबलपुर |

ट्रेनों पर लगातार होती पत्थरबाजी को रोकने के लिए रेलवे वैसे तो कई अभियान चलाती है, लेकिन आरपीएफ की मदद से कुछ अभियान विशेष तौर पर चलाए जा रहे हैं। यह अभियान तभी चलते हैं जब कोई दुर्घटना हो जाती है। मुंबई से जबलपुर आ रही गरीब रथ के पावर कार में पत्थरबाजी होने से उसकी खिड़की का कांच टूट गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं इस मामले में आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक के पास खेल रहे कुछ बच्चों को गिरफ्तार किया, जिन्हें रेलवे कोर्ट ने समझाएं देकर छोड़ दिया।

नहीं सुधरे हालात : इस घटना के बाद एक बार फिर आरपीएफ का वह अभियान शुरू होने जा रहा है जो रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करता है कि वह ट्रेन पर पत्थर ना बरसाएं। आरपीएफ का यह अभियान फिर चल पड़ा है। आरपीएफ द्वारा ट्रेन में हो रही पत्थरबाजी को रोकने के लिए इस तरह का अभियान कई बार चलाया गया, लेकिन इसके सार्थक परिणाम नहीं मिले। जबलपुर रेल मंडल ने भी अपनी सीमा में आने वाले 98 रेलवे स्टेशनों और उसके आसपास रहने वाले ग्रामीण क्षेत्रों को जागरूक करने के लिए रेलवे बजट को खर्च कर यह अभियान चलाया, लेकिन जब इसके सार्थक परिणाम की बात आई तो हालात जस के तस रहे। अभी भी घटनाएं लगातार हो रही हैं।

आरपीएफ ने फिर चलाएगी अभियान : जबलपुर रेल मंडल की आरपीएफ को जिम्मेदारी दी गई थी कि रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले बच्चों, युवा और बड़े बुजुर्गों को इस बात के लिए जागरूक करें कि रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों में पत्थरबाजी ना की जाए। इतना ही नहीं पत्थरबाजी करने वालों की सही जानकारी रेलवे तक पहुंचाने के लिए भी आरपीएफ ने कई ग्रामीण जनों को तैयार भी किया, लेकिन इस अभियान को बंद कर दिया गया। अब जब गरीब रथ में पथराव का मामला सामने आया है तो आरपीएफ फिर एक बार यह अभियान चलाने जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!