आज से देश के इन शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू, देखिए पूरी लिस्ट, जानिए नियम

देश में कोरोना महामारी की स्थिति दिन ब दिन विकराल होती जा रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश उन राज्यों में शामिल हैं, जहां कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। यही कारण है कि लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की पाबंदियां एक बार फिर लगाई गई है। इस बार पूर्ण लॉकडाउन के बजाए नाइट कर्फ्यू और शनिवार-रविवार को लॉकडाउन के कोरोना को रोकने की रणनीति बनाई गई है। जैसे मध्य प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक के लिए 60 घंटों का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं रतलाम जिले में 7 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है, क्योंकि यहां मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। वहीं महाराष्ट्र और पंजाब के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू है. महाराष्ट्र में अगले आदेश तक रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगा है। पंजाब में 30 अप्रैल तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक यही आदेश लागू है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग में संपूर्ण लॉकडाइन लगाया गया है ।यहां जानिए देश के इन राज्यों और शहरों में Lockdown Night Curfew लगाया गया है।

दिल्ली एनसीआर: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली-एनसीआर में भी सख्ती शुरू हो गई है। दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके साथ ही गाजियाबाद में भी 17 अप्रैल तक स्कूलों को बंद करने के साथ नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

मध्य प्रदेश: प्रदेश में बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अब सभी शहरों में तीन रात-दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार शाम छह बजे से यह सोमवार सुबह छह बजे तक यह प्रभावी होगा। यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। वहीं राज्य सरकार ने बैतूल, रतलाम, खरगोन और कटनी में 17 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का अध‍िकार कलेक्‍टरों को सौंपा है। इन जिलों में ये पाबंदियां लगा दी गई हैं।

जम्मू कश्मीर: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना को रोकने के लिए जम्मू और श्रीनगर समेत 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू का आदेश दिया है। यह पाबंदी 9 अप्रैल से लागू होगी। ये 8 जिले हैं- जम्मू, उधमपुर, कठुआ, श्रीनगर, बारामुला, बड़गाम, अनंतनाग और कुपवाड़ा।

राजस्थान: आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा है। ये शहर हैं- जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा, कुशलगढ़। यहां रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक अगले आदेश तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

गुजरात: 24 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट के अलावा जहां रात का कर्फ्यू लागू है, वे शहर जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, मोरबी, दाहोद, पाटन, गोधरा, भुज, गांधीधाम, भरूच, सुरेंद्रनगर और अमरेली शामिल हैं।

कर्नाटक: बेंगलुरु, मैसूर, मंगलुरु, कलबुर्गी, बिदर, तुमाकुरु, उडुपी, मनिपाल में 20 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा है

ओडिशा: सुंदरगढ़, बारगढ़, संबलपुर, बालांगीर, नौपडा, कालाहांडी, मलकानगिरि, कोरापुट, नबरंगपुर, झारसुगुडा में अगले आदेश तक रात 10 से सुबह 5 बजे तक लागू है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!