कोरोना निरोधक व्यवहारों का पालन कर स्वयं को रखे संक्रमण से सुरक्षित:CMO

इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अवगत कराया है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के साथ-साथ इंदौर जिले में भी कोरोना के प्रकरणों में वृद्धि देखी जा रही है, जो कि चिंताजनक हैं। प्राय: देखा गया है कि आमजन कोरोना से संबंधित बचाव व्यवहार में ढिलाई बरत रहें हैं, जैसे कि सार्वजनिक स्थानों एवं कार्य स्थल पर मास्क प्रयोग नहीं कर रहें हैं, सामाजिक आयोजनों में सामाजिक दूरी, सेनेटाईजर एवं हाथ धोने संबंधित व्यवहार का पालन न करना, इन सब के परिणाम स्वरुप व्यक्ति परिवार एवं समुदाय पुनः कोरोना के घेरे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर की जागरुक जनता से अपील है कि स्वयं के एवं जनता के हित में मास्क का प्रयोग अनिवार्यतः करें तथा सामाजिक दूरी एवं हाथ धोने संबंधी व्यवहार को जीवन का अंग बनाए, तभी हम कोरोना से अपना बचाव कर पाएंगे तथा कोरोना के प्रकरणों में काफी कमी ला सकते हैं। इंदौर में कोरोना प्रकरणों में हो रही वृद्धि चिंता विषय है किन्तु सर्तकता सावधानी और सचेत रहकर हम इससे आपने आप को, परिवार को तथा समुदाय को सुरक्षित कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोविड के प्रारंभिक लक्षण जैसे सर्दी-खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर फीवर क्लीनिक में अपनी जॉच तुरंत करवाएं, स्वयं इलाज न करें, ऐसी स्थिति में कई बार जान का जोखिम होता है। सामाजिक दूरी का पालन करना एवं मास्क अनिवार्यतः लगाना इस व्यवहार को अपने दैनिक जीवन शैली का एक हिस्सा बनाना पुन: जरूरी हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!