पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में हुआ बदलाव

नई दिल्ली। Ind vs Eng: आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। इंग्लैंड के खिलाफ मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव को आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

बीसीसीआइ ने मेल जारी करते हुए कहा है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव रविवार 21 फरवरी को मोटेरा में फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने अपने फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है और उनको आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं, शार्दुल ठाकुर को भारतीय टीम से रिलीज कर दिया है, जो अब मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेल पाएंगे। शार्दुल ठाकुर अभी तक भारतीय टीम का हिस्सा थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, चयन समिति ने जब आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी तो उसी समय इस बात की पुष्टि कर दी थी कि जैसे ही उमेश यादव फिटनेस टेस्ट पास कर लेंगे तो फिर शार्दुल ठाकुर को टीम से रिलीज कर दिया जाएगा और वे विजय हजारे ट्रॉफी खेल पाएंगे। ऐसा ही हुआ भी है। उमेश यादव ने आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेला था, जब वे मेलबर्न में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने थे। अब 24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीसरा टेस्ट मैच खेलना है, जो कि डे-नाइट टेस्ट है।

अब भारतीय टीम इस प्रकार है 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर) , रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव,  अक्षर पटेल, वॉशिंग्टन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!