आईपीएल के नए शेड्यूल का ऐलान, 17 मई से दोबारा शुरू होगी लीग, इस दिन होगा फाइनल

 भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक हफ्ते के लिए स्थगित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) अब दोबारा शुरू होने जा रही है. बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत लीग की फिर से शुरुआत 17 मई से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा.

6 वेन्यू पर खेले जाएंगे बचे हुए मुकाबले (IPL 2025 New Schedule)

बीसीसीआई ने फैसला किया है कि बचे हुए कुल 17 मुकाबले देश के 6 शहरों में कराए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर शामिल हैं. लीग स्टेज के सभी मैच 17 मई से 25 मई के बीच खेले जाएंगे, जिनमें 2 डबल हेडर भी शामिल होंगे.

प्लेऑफ और फाइनल की तारीख तय, वेन्यू बाद में

नए कार्यक्रम के अनुसार, प्लेऑफ मुकाबले 29 मई से शुरू होंगे. वहीं, आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल मैचों के लिए अभी वेन्यू की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने कहा है कि इनका ऐलान जल्द किया जाएगा.

क्यों हुआ था आईपीएल स्थगित?

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण बीसीसीआई ने 9 मई को एक सप्ताह के लिए आईपीएल को सस्पेंड कर दिया था. इससे एक दिन पहले 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को बीच में रोकना पड़ा था. हालांकि अब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम होने के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!