घुटने के बल बैठकर बात करना एसडीएम शर्मा व सीएसपी तिवारी को भारी पड़ा, दोनों को ताबड़तोड़ इंदौर से हटाया

इंदौर। इंदौर में शनिवार को कांग्रेस नेताओं के सामने घुटने के बल बैठकर बात करना एसडीएम राकेश शर्मा व सीएसपी डीके तिवारी को भारी पड़ गया। राज्य सरकार ने दोनों को ताबड़तोड़ आज रात इंदौर से हटा दिया।

उल्लेखनीय है कि आज दिन में ही कलेक्टर मनीष सिंह ने एसडीएम राकेश शर्मा को उक्त मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में कलेक्टर सिंह ने कहा था कि आज राजबाड़ा में बिना अनुमति धरना दे रहे जन प्रतिनिधियों के समक्ष जिस स्वरूप में एसडीएम द्वारा जाकर चर्चा की गई है वह एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की पदीय गरिमा एवं प्रशासनिक अनुशासन और आचरण के अनुरूप नहीं है। उनके इस कृत्य से प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।

कलेक्टर सिंह ने इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा है कि क्यों न एक मजिस्ट्रेट की मर्यादा के विरुद्ध किए गए इस कृत्य के कारण संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

यह है मामला
उल्लेखनीय हैं कि कल राशन बांटने की घटना में सोशल डिस्टेंसिंग उड़ी धज्जियों को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और साथियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर आज देवी अहिल्या प्रतिमा राजवाड़ा पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल और अध्यक्ष विनय बाकलीवाल धरने पर बैठे थे। इसी दौरान उनसे चर्चा करने उक्त एसडीएम व सीएसपी व कुछ पुलिस अधिकारी पहुँचे थे।

चर्चा समय एसडीएम व सीएसपी घुटने के बल बैठे फोटो सोशयल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम शर्मा को उक्त नोटिस जारी किया था।

देखें दोनों को हटाने के आदेश की कॉपी

IMG-20200613-WA0024
IMG-20200613-WA0024
एसडीएम राकेश शर्मा का तबादला ऑर्डर
IMG-20200613-WA0028
सीएसपी डीके तिवारी का तबादला ऑर्डर
  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!