पूरे देश में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का त्यौहार, इंदौर के सभी चर्चों में हुई प्रार्थना सभाएं, गले लगकर दी बधाई

Uncategorized देश

क्रिसमस का त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को बड़े हे हर्ष और उल्लास के साथ पूरे देश भर में मनाया जाता है। इस पर्व को सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन इसा मसीह का जनम हुआ था। इस त्यौहार पर लोग क्रिसमस ट्री को सजाते है, एक दूसरे को उपहार बांटते है, और मिलकर भोजन करते है। छोटे बच्चों में इस पर्व का खास उत्साह देखनेको मिलता है क्योंकि इस दिन उन्हें सांता क्लोज के द्वारा दिए जाने वाले उपहारों का इंतजार रहता है।
आज यानी 25 दिसंबर के दिन पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम है, साथ ही भारत के सभी राज्यों में भी क्रिसमस के रंग देखने को मिल रहे है। वही मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी क्रिसमस की धूम दिखाई दी। इंदौर के रेड चर्च में क्रिसमस प्रार्थना सभा हुई। इसी कड़ी में इंदौर के रेड चर्च में इस मौके पर केक खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया और शुभकामना संदेश भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग चर्च पहुंचे और प्रार्थना में शामिल हुए। इस दौरान पूरे चर्च में जगह जगह विशेष साज सज्जा की गई थी। साथ ही लोग डार्क ब्लू, सुर्ख लाल कपडे पहन कर आने वाले साल में आनंद और कामयाबी के लिए सेंटा से भी विश पूरी करने की दुआ मांगते नजर आए। वही रेड चर्च के फादर बिशप चाको ने इस मौके पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस बार इंदौर में ग्रीन इंदौर क्लीन इंदौर की थीम पर ग्रीन क्रिसमस क्लीन क्रिसमस मनाया जा रहा है।
क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय ने देश में शांति की कामना की और पर्यावरण सहेजने का संदेश दिया। गौरतलब है कि इस बार इंदौर में ग्रीन इंदौर क्लीन इंदौर की थीम पर ग्रीन क्रिसमस क्लीन क्रिसमस मनाया जा रहा है। साथ ही चर्च में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण सहेजने प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने और ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने कभी संदेश दिया जा रहा है। वही क्रिसमस के मौके पर चर्च में पहुंची युवतियों ने भी इस दिन को विशेष बताया। साथ ही सामाजिक समरसता की बात कही चर्च मैं प्रार्थना के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी।
क्रिसमस का त्यौहार इंदौर में ही नहीं बल्कि पूरे देष में धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते है उन जगहों के बारे में जो भारत में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए फेमस हैं।
पुदुच्चेरी
क्रिसमस का मजा आप अपने परिवार के साथ मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पुदुच्चेरी से बेस्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्रिसमस से एक सप्ताह पहले से यहां के लोकल लोग तैयारी शुरू कर देते हैं। शहर हो या गली हर जगह सजावट और चहल-पहल शुरू हो जाती है। लोगों के घर रिश्तेदार आने शुरू हो जाते हैं। बच्चे अपनी पार्टी की तैयारी अलग करते हैं तो वहीं अधेड़ उम्र के लोग अपनी उम्र के लोगों के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं। इस दिन लोग सुबह चर्च जाते हैं फिर अपने पारंपरिक तरीके से नाच गाना शुरू कर देते हैं। यहां पर रोमन और कैथलिक लोग अच्छी संख्या में पाए जाते हैं। यहां लगभग सौ साल पुराना कैथलिक चर्च है, जिसमें उस दिन ज्यादा भीड़ रहती है।
दमन-दीव
दमन-दीव में पुर्तगालियों की संख्या ज्यादा है, जिससे वहां क्रिसमस भी बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। पूरे साल शांत रहने वाला दमन-दीव क्रिसमस के मौके पर जगमगा उठता है। इस त्योहार का इंतजार लोग एक लंबे वक्त से करते नजर आते हैं। यहां क्रिसमस को दीपावली की तरह मनाया जाता है। हर चर्च को कलरफुल लाइट से सजाया जाता है। यहां पुर्तगाली डांस सबके आकर्षण का केंद्र होता है।
शिलांग
अगर आप हिल स्टेशन पर क्रिसमस का प्लान की हैं तो शिलांग से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकता। शिलांग की प्राकृतिक सुंदरता के बीचों-बीच क्रिसमस मनाने का बेहद ही खूबसूरत नजारा होगा। यहां के बगीचे और झरने इतने खूबसूरत है यहां से आपका ध्यान ही नहीं हटेगा। म्यूजिक की धून पर लोग नाचते नजर आते हैं।
केरल
क्रिसमस मनाने के लिए केरल पूरे देश में मशहूर है। केरल में कई ऐतिहासिक चर्च है जहां लोग क्रिसमस मनाते हैं। क्रिसमस के दौरान यहां की सड़कें दुल्हन की तरह जगमगाती नजर आती हैं। सुबह लोग चर्च जाते हैं। वहां कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। इसके अलावा कई होटल में खास कार्यक्रम होते हैं। लोगों में इस दिन के लिए बेहद उत्साह नजर आता है।
गोवा
आज साल के सबसे बड़े दिन को पूरे देष में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत में यू तो ईसाइयों की संख्या कम है। ज्यादातर ईसाई गोवा में बसते है। इसलिए वहां क्रिसमस की रौनक पूरे भारत से अलग होती है। इसलिए क्रिसमस आते ही सबके मन में गोवा जाने का ध्यान आता है, लेकिन वक्त के साथ देश बदल रहा है और अब देश के इलाकों में ईसाई बस रहे हैं। गोवा ही एक मात्र ऐसी जगह है जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा ही कुछ और है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *