भोपाल। मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ प्राशसनिक स्तर पर भी कई बड़े बदलाव हो रहे हैं।सीएम की संभाग स्तरीय बैठक के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। जिसके बाद शनिवार देर शाम ADG रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित कर दिए गए हैं।
जिसको लेकर गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने ADG रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित कर दिया है। जारी आदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।