महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी दो दिन इंदौर में

Uncategorized प्रदेश


इंदौर
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी 13 अक्टूबर,2019 को प्रात: 10 बजे रेसीडेंसी में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। वे प्रात: 11.30 बजे होटल प्राइड में अखिल भारतीय जायसवाल संवर्गीय महासभा द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। वे दोपहर डेढ़ बजे बाल संरक्षण आश्रम छावनी, दोपहर 2 बजे वन स्टॉप सेंटर छावनी, दोपहर ढाई बजे संस्था युग पुरूष धाम पंचकुइया और दोपहर 3 बजे बाणगंगा हॉस्पीटल का निरीक्षण करेंगी। वे इसके बाद अध्यक्ष श्री प्रमोद टंडन के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट करेंगी।
अगले दिन 14 अक्टूबर,2019 को रेसीडेंसी में प्रात: 10 बजे इंदौर संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक लेंगी। तदुपरांत दोपहर 11 बजे महू जायेंगी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। दोपहर 2.30 बजे रेसीडेंसी कोठी में महिला एवं बाल विकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगी। वे शाम 6 बजे इंदौर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *