दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से की अपील, वीवीपैट पर्चियां मतदाताओं को देने की मांग

राजनीति

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से अपील की है कि मतदाताओं को वीवीपैट पर्चियां दे दी जाएं।  सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में ट्रायल के दौरान ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की गई। दिग्विजय सिंह ने अपने दावे के पक्ष में एक वीडियो का लिंक भी साझा किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले दी गई वीवीपैट पर्चियों को मतदान के दौरान अलग बैलेट बॉक्स में रखा जाएगा। मतगणना के दौरान कोई भी 10 बैलेट बॉक्स की पर्चियों का नतीजों से क्रॉस चेक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *