आठ साल में तीसरी बार एशियाई चैंपियन बनी भारतीय टीम

खेल

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच रविवार (17 सितंबर) को गया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया। भारत सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीता है। उसके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम है। उसने छह खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। बांग्लादेश की टीम तीन फाइनल खेली है, लेकिन उसे ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला है

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले संस्करण में तीन टीमों ने भाग लिया था। यूएई में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। भारत ग्रुप में दो मैच जीतकर पहले स्थान पर रहा था। वहीं, श्रीलंका ने दो में से एक मैच में जीत हासिल की थी। उसे श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में हार मिली थी। वहीं, पाकिस्तान की टीम दोनों मैचों में हारी थी। ग्रुप में पहले स्थान पर रहने के कारण भारतीय टीम चैंपियन बनी।

एशिया कप के दूसरे संस्करण में भी तीन टीमों ने हिस्सा लिया। श्रीलंका में आयोजित टूर्नामेंट में भारतीय टीम नहीं थी। उसके स्थान पर बांग्लादेश ने भाग लिया। ग्रुप में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली पाकिस्तान-श्रीलंका की टीम के बीच फाइनल खेला गया। लंकाई टीम ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया।

पहली बार बांग्लादेश में एशिया कप खेला गया। इस बार टूर्नामेंट में भारतीय टीम की वापसी हुई। इस बार चार टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप में पहले स्थान पर श्रीलंका और दूसरे स्थान पर भारत रहा। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में लंकाई टीम को छह विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी थी।

एशिया कप में भारत तीसरी बार चैंपियन बना। उसने पहली बार मेजबानी भी की। इस बार पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया। ग्रुप में श्रीलंका पहले और भारत दूसरे स्थान पर रहा। दोनों के बीच फाइनल खेला गया। भारत ने सात विकेट से श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

यूएई की जमीन पर एशिया कप की वापसी हुई। पाकिस्तान की टूर्नामेंट में वापसी हुई। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई। उसने चौथी बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया।

बांग्लादेश में आयोजित एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुईं। पाकिस्तान ने मैच को 39 रन से जीत लिया। उसने पहली बार खिताब जीता।

श्रीलंका ने अपनी मेजबानी में खिताब जीत लिया। उसने फाइनल में भारत को 25 रन से हराया। श्रीलंका की टीम तीसरी बार एशिया कप जीतने में सफल रही।

श्रीलंका में आयोजित टूर्नामेंट में चार टीमों ने हिस्सा लिया। हॉन्ग-कॉन्ग और यूएई की टीम इस बार नहीं खेली। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर 81 रन से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

2012: पाकिस्तान

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023

एशिया कप 2012

बांग्लादेश में आयोजित टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी। उसने फाइनल में बांग्लादेश को दो रन से हराया। बांग्लादेश की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया।

2014: श्रीलंका

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023

एशिया कप 2014

बांग्लादेश में एक बार फिर से टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। अफगानिस्तान की टीम पहली बार टूर्नामेंट में खेली। कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर दिया।

2016: भारत

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023

एशिया कप 2016

बांग्लादेश ने लगातार तीसरी बार एशिया कप की मेजबानी की। पहली बार टी20 फॉर्मेट में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस बार भी पांच टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन अफगानिस्तान की जगह यूएई की एंट्री हुई। भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।

2018: भारत

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023

एशिया कप 2018

यूएई ने इस बार एशिया कप की मेजबानी की। इस बार छह टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया। टी20 की जगह वनडे फॉर्मेट की वापसी हुई। यूएई की टीम बाहर हुई। अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ने टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया।

2022: श्रीलंका

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023

एशिया कप 2022

यूएई की मेजबानी में एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हुआ। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ने भाग लिया। श्रीलंका की टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हराकर खिताब जीता।

2023: भारत

IND vs SL Asia Cup Highlights India Most Win Asia Cup Winner List from 1984 to 2023
सिराज

इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका ने मिलकर की। टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया। नेपाल को पहली बार एशिया कप में खेलने का मौका मिला। भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *