आज का राशिफल 2 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक आज अपनी निजी बातों को किसी के साथ साझा न करें। आज स्वयं की मेहनत से कार्य सफल होंगे। व्यापारिक दृष्टि से किसी परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- बंदरों को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग अद्भुत रचनाओं को जन्म दे पाएंगे। आज कोई मनचाहा काम आसानी से पूरा होगा।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। गलत संगति और उनके विचारों से दूर रहें। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावटओं का सामना करना पड़ सकता है। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज बातचीत में अपने शब्दों पर ध्यान दें। आपके स्पष्टवादी होने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्तर पर दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा कर पाएंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। मन थोड़ा परेशान रहेगा।
उपाय- इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। विचारों में अस्थिरता होने के कारण निर्णय लेने में देरी हो सकती है।
उपाय- परिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अभिमान की भावना से दूर रहें। जल्दबाजी में काम करने के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन धीरे चलाएं। आज कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट हिला सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप अपनी चतुराई से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। किसी दोस्त से मदद प्राप्त होगी। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं।
उपाय- शहद का सेवन करें।

  • सम्बंधित खबरे

    घर में कैसे करें मां दुर्गा की पूजा जानिए पूरी विधि

    शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। नवरात्रि में माता रानी की पूजा करने की परंपरा है। इस दौरान भक्त नौ…

    नवरात्रों में की जाती है दुर्गा माता की पूजा, जानें नौ रूपों का महत्व

    नवरात्र का पर्व साल में 4 बार आता है, जिसमें शारदीय और चैत्र नवरात्र का काफी अधिक महत्व बताया गया है। चैत्र नवरात्र का पर्व गर्मियों के आगमन के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा
    Translate »
    error: Content is protected !!