हॉकी में स्पेन के खिलाफ भारत 3-0 से आगे, शूटिंग में मनु भाकर-सौरभ चौधरी ने किया निराश

Uncategorized खेल

जापान के टोक्यो शहर में हो रहे ओलंपिक खेलों का मंगलवार को पांचवां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत निराशानजक रही। शूटिंग में मनु भाकर-सौरभ चौधरी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ने निराश किया। मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला फाइनल में चूक गईं। वह क्वालीफिकेशन स्टेज 1 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वहीं सौरभ चौधरी भी खास नहीं कर पाए।क्वालिफिकेशन स्टेज 2 में मनु भाकर का सफर 92 और 94 के साथ समाप्त हुआ, जबकि सौरभ ने 96 और 98 पॉइंट्स हासिल किए। मनु भाकर और सौरभ चौधरी 8-टीम क्वालिफिकेशन स्टेज 2 में 7वें स्थान पर रहे। 4 सीरीज में 380 अंकों के साथ उनका सफर समाप्त हुआ।

ताजा खबर यह है कि हॉकी में स्पेन से भारत का मुकाबला चल रहा है और खबर लिखने जाने तक भारतीय टीम 3-0 से आगे है।

शूटिंग – अभिषेक वर्मा और यशस्विनी देसवाल बाहर हो गए हैं। यशस्विनी का सफर अपनी अंतिम श्रृंखला में 91 के साथ समाप्त हुआ। अभिषेक ने 92 से शुरुआत की थी। वे क्वालिफिकेशन स्टेज 1 में 20 टीमों में से 17वें स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *