विकास देखने निकले आयुक्त हुए नाराज, बोले रोक दो वेतन वृद्धि

रतलाम

रतलाम:शहर में विकास कार्यो का निरीक्षण करने निकले नगर निगम आयुक्त को जब सड़क पर स्वच्छता अभियान के बाद भी गंदगी नजर आई तो वे नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य की वेतन वृद्धि रोकने का फरमान जारी कर दिया।शहर में विकास कार्यो का निरीक्षण करने निकले नगर निगम आयुक्त को जब सड़क पर स्वच्छता अभियान के बाद भी गंदगी नजर आई तो वे नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य की वेतन वृद्धि रोकने का फरमान जारी कर दिया।शहर में स्वच्छता के लिए कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम ने कमर कसी हुई है। इसके बाद आयुक्त सोमनाथ झारिया भी प्रतिदिन वार्डो में निरीक्षण कर रहे है। गुरुवार को ऐेसे ही निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी सहित अन्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। बता दे कि एक सप्ताह में दूसरी बार स्वास्थ्य अधिकारी को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी किया गया है। सूचना पत्र जारी निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि दोपहर में कोर्ट तिराहे से फव्वारा चौक के निरीक्षण के दौरान 4 लेन सड़क के दोनो ओर कचरा, गंदगी व अस्थाई अतिक्रमण पाये जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी एपीसिंह व झोन प्रभारी पर्वत हाड़े की आगामी एक वेतनवृद्धि तुरंत प्रभाव से रोके जाने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा निगम आयुक्त झारिया ने जन्म-मृत्यू शाखा में कार्यरत कर्मचारी संदीप कुमार द्वारा मृत्यू प्रमाण-पत्र ऑन लाईन पेंडिग रखे जाने पर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया है। बता दे कि आयुक्त झारिया ने एक सप्ताह पूर्व ही स्वास्थ्य अधिकारी एपीङ्क्षसह की एक वेतन वृद्धि को काम में गड़बड़ी मिलने पर रोकने का नोटिस जारी किया था। एक सप्ताह के अंदर अब दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *