बिहार:बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु आगे आए प्रियंका और निक

Uncategorized मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास बिहार बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिये आगे आए हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने बचाव कार्य हेतु असम और बिहार के बाढ़ राहत संगठनों को सहायता राशि प्रदान की हैं और उन्होंने अपने फैंस को भी मदद के लिए डोनेशन के लिए कहा है। अभिनेत्री ने लिखा कि “भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है।” उन्होंने लिखा कि “असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं। वे लोग तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हर संभव मदद की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दे दिया है, जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए आगे है। अब आपकी बारी है।” बता दें कि अभिनेत्री ने कुछ संगठनों के बारे में भी बताया, जहां कोई भी दान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *