मुख्यमंत्री ने कही मध्यप्रदेश को फॉर्मास्युटिकल हब बनाने की बात

Uncategorized देश प्रदेश

इंदौर आए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश को फॉर्मास्युटिकल हब बनाने की बात कही है। इसके लिये उन्होंने औद्योगिक संस्थानों से आव्हान किया है कि वे मध्यप्रदेश में आएं, रिसर्च करें और फॉर्मास्युटिकल औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इसके लिये पर्याप्त संसाधन उपलब्घ है। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक जैवविविधता है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर में पीथमपुर औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक विशाल पटेल, संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, आईजी विवेक शर्मा, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव, डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र सहित अन्य अधिकारी और पीथमपुर औद्योगिक संगठन के गौतम कोठारी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पीथमपुर औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों से पीथमपुर संबंधी औद्योगिक ईकाईयों और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी समस्याओं और मांगों के संबंध में अलग-अलग विषय पर अलग-अलग प्रस्ताव दे। उनकी समस्याओं का परीक्षण कराया जायेगा और उचित निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में फॉर्मास्युटिकल औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना की अपार संभावनाएं है। प्रदेश को फॉर्मास्युटिकल हब बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित सन फार्मा ने अपने रिसर्च की शुरूआत कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *