पाकितान की नापाक हरकत, राजौरी में ADDC सहित 3 की मौत, घर पर बरसाईं गोलियां

पाकिस्तान लगातार निर्दोष लोगों को अपना निशाना बना रहा है। राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा का सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया।

भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते पाकिस्तान बौखला गया है और उसने सीमा से सटे इलाकों में हमलों की कोशिशें तेज कर दी हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों ने उसके ज्यादातर प्रयासों को विफल कर दिया, फिर भी कुछ हमले गंभीर साबित हुए हैं।

राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी, अधिकारी की मौत
पाकिस्तान की ओर से की गई एक गोलाबारी में जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ अधिकारी की जान चली गई। इस घटना की जानकारी स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा:

“राजौरी से दुखद समाचार मिला है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में दौरे पर थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में भी शामिल हुए थे। आज उनके आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। इस नुकसान से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

सुबह 5.30 बजे हुआ हमला, परिवार भी चपेट में आया
यह हमला सुबह करीब 5:30 बजे हुआ, जब राज कुमार थापा अपने घर पर ही मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले और बाद में अपने कमरे में लौट गए। तभी दुश्मन की ओर से एक और गोलाबारी की गई, जो सीधे उनके कमरे पर आकर गिरी। इस हमले में दो अन्य लोगों की भी जान चली गई, जिनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं।

श्रीनगर में विस्फोटों की गूंज, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
शनिवार सुबह श्रीनगर में भी लगातार कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि ये विस्फोट कहां हुए और किस कारण से हुए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और स्थिति पर करीबी नजर रख रही हैं।

ड्रोन हमले की बड़ी साजिश नाकाम, 26 जहहों पर दिखे ड्रोन
शुक्रवार शाम को एक और बड़ी साजिश सामने आई, जब कश्मीर के बारामूला से लेकर गुजरात के भुज तक, पाकिस्तान की सीमा से लगे कम से कम 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए। सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी ड्रोन को ध्वस्त कर दिया।

जम्मू-कश्मीर में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा और जम्मू के क्षेत्रों में पाकिस्तान से भेजे गए ये ड्रोन सक्रिय थे, जिन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया। इससे यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में था, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से उसे असफलता मिली।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!