पाकिस्तान का दावा: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसलिटी समेत 8 जगहों पर बड़े हमले, PM शरीफ ने बुलाई परमाणु नीति समिति की बैठक

नई दिल्ली. भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बीती रात चरम पर पहुंच गया. दोनों ही देशों की तरफ से कई जगहों पर हमले किए गए. पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह (शनिवार) दावा किया है कि उसने भारत के अंदर 8 अहम सैन्य ठिकानों पर “बड़े हमले” किए हैं. इनमें पंजाब स्थित ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसलिटी, उरी का सप्लाई डिपो, राजस्थान के सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में तैनात S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी की आर्टिलरी पोजीशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं.

पाक सेना ने इन हमलों को “ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस” नाम दिया है, जिसका अर्थ है – ‘सीसे से मजबूत दीवार’. इससे पहले पाकिस्तान ने भारत पर रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, चकवाल के मुरीद और शोरकोट के रफीकी एयरबेस पर हमला करने का आरोप लगाया था. इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई, जिसमें परमाणु हथियारों से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की गई.

पाक मीडिया के दावे: सैटेलाइट जाम और साइबर हमला
पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो न्यूज ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने एक भारतीय सैन्य सैटेलाइट को इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ऑपरेशन के तहत जाम कर दिया है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.

वहीं, पाकिस्तान की सरकारी मीडिया पीटीवी ने यह भी दावा किया कि उसने बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट और सीमा सुरक्षा बल (BSF) समेत कई भारतीय वेबसाइटों को हैक कर लिया है. लेकिन जांच में पाया गया कि यह दावा झूठा और भ्रामक है.

भारत का जवाब: S-400 को कोई नुकसान नहीं
भारत के रक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तानी हमलों के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है. अधिकारियों के अनुसार, इसी रूसी सिस्टम की मदद से भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को विफल किया है.

फिलहाल दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और वैश्विक समुदाय की नजरें दक्षिण एशिया में बढ़ती इस स्थिति पर टिकी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!