पाकिस्तान के 4 एयरबेस और लॉन्च पैड तबाह, भारत ने दिया मिसाइल-ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब

भारत ने पाकिस्तान के मिसाइल अटैक का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल दागी है, जिससे दुश्मन देश के 4 एयरबेस तबाह हो गए हैं। एक लॉन्च पैड भी ध्वस्त किया गया है। रावलपिंडी में नूरखान एयरबेस, मुरीद एयरबेस चकवाल और आदमपुर एयरबेस पंजाब प्रांत, रफीकी एयरबेस शरकोट को भारत के मिसाइल अटैक से नुकसान पहुंचा है।

कहा जा है कि लॉन्च पैड तबाह से ही ड्रोन और मिसाइल अटैक भारत पर किए जा रहे थे। वहीं भारत के मिसाइल अटैक के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि भारत ने 4 एयरबेस तबाह किए हैं, अब मुंहतोड़ जवाब देंगे। नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) की बैठक बुला ली है। चर्चा है कि इस बैठक में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फैसला लिया जा सकता है।

बता दें कि नेशनल कमांड अथॉरिटी पाकिस्तान की सबसे बड़ी संस्था है। इस संगठन को देश के परमाणु हथियार बनाने, कंट्रोल करने, सिक्योरिटी करने और इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी मिली हुई है। इस संगठन की स्थापना साल 2000 में की गई थी। परमाणु हथियार इस्तेमाल करना है या नहीं, इसका फैसला संगठन से विचार विमर्श करने के बाद ही लिया जा सकता है।

पाकिस्तान का भारतीय ड्रोन गिराने का दावा
बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ ‘ऑपरेशन बुनयान उल मरसूस’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत ही भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान-POK में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों का ध्वस्त किए थे। 3 दिन से पाकिस्तान 4 राज्यों में ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है।

भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए मिसाइलें दाग रही है, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने पंजाब से पाकिस्तान पर 6 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं हैं। पाकिस्तानी सेना ने भारत से दागे गए 77 ड्रोन मार गिराए हैं। भारत ने 3 दिन में करीब 80 विमान पाकिस्तान में हमला करने के लिए भेजे। भारतीय हमले से पाकिस्तान में जान और माल का नुकसान हुआ है।

अपने लोगों को ही टारगेट कर रहा भारत
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत के सैन्य ठिकानों को टारगेट करेंगे। खासकर वे कैंप टारगेट रहेंगे, जहां से पाकिस्तान की मस्जिदों और लोगों पर मिसाइलें दागी जा रही हैं। पाकिस्तान सभी कैंपों को तबाह कर देगा। पाकिस्तानी सेना ने उरी स्थित सेना मुख्यालय और सप्लाई डिपो पर अटैक किया है। पाकिस्तान ने भारत के उधमपुर एयरबेस पर 3 फतेह-1 मिसाइलें दागी हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत पंजाब में रहने वाले अपने लोग को ही टारगेट कर रहा है। सिखों और अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!