मौत खींचकर ले गई जम्मू-कश्मीरः शादी के 7वें दिन लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को आतंकियों ने पत्नी के सामने गोली मारी, यूरोप का वीजा नहीं मिलने पर हनीमून मनाने पहलगाम गए थे

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने जिन टूरिस्टों की हत्या की, उनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी थे। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हनीमून मनाने पहलगाम गए थे। शादी के सातवें दिन ही आतंकियों ने पत्नी हिमांशी के सामने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। विनय नरवाल हनीमून मनाने के लिए यूरोप जा रहे थे। मगर, ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला। इसके बाद जम्मू कश्मीर के पहलगाम जाने का प्लान बनाया और वहां उनकी आतंकी हमलें में हत्या कर दी गई। वह 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे।नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादा हवा सिंह ने बताया- पहले विनय-हिमांशी हनीमून मनाने के लिए यूरोप जा रहे थे। मगर, ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला और जम्मू कश्मीर जाना पड़ा।

लेफ्टिनेंट विनय 8 दिन बाद 1 मई को बर्थडे भी मनाने वाले थे। शादी के बाद पहले बर्थडे को लेकर परिवार ने ग्रैंड पार्टी प्लान की थी। इसके बाद 3 मई को उन्हें पत्नी के साथ कोच्चि ड्यूटी पर लौटना था।

करनाल के स्कूल में पढ़े, दिल्ली से बीटेक की

विनय नरवाल मूल रूप से करनाल के भुसली गांव के रहने वाले हैं। मगर, 15 साल से उनका परिवार सेक्टर-7 में रह रहा है। उनकी स्कूलिंग करनाल के संत कबीर स्कूल में हुई। जिसके बाद दिल्ली से उन्होंने बीटेक की। विनय पढ़ाई में तेज थे।

केरल में ड्यूटी थी

विनय की ड्यूटी केरल के कोच्चि में थी। पिता राजेश कुमार कस्टम विभाग में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी पानीपत में है। दादा हवा सिंह 2004 में हरियाणा पुलिस से रिटायर हुए। मां आशा देवी और दादी बीरू देवी गृहिणी हैं। विनय की छोटी बहन सृष्टि दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं।

26 लोगों की मौत की पुष्टि

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। लोकल पुलिस ने आतंकिय़ों के हमले में मारे गए लोगों की मौत की सूची जारी की है। आतंकी हमले में सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले लोगों में महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र के 6 पर्यटकों की मौत हुई है। वहीं गुजरात-कर्नाटक के 3-3 लोगों को मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

पहलगाम पहुंची NIA की टीम
एनआईए की टीम पहलगाम पहुंच गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अभी जम्मू कश्मीर में ही हैं। उनकी वापसी के बाद दिल्ली में सीसीएस बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे।

NSA, CDS और रक्षा मंत्री कर रहे हाई-लेवल मीटिंग
रक्षा मंत्रालय की एक हाई-लेवल मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान और एनएसए अजीत डोवाल हिस्सा ले रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!