पहलगाम के हमलावरों पर एक्शन तेज, पुंछ में आतंकियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना और सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुंछ के लसाना वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू कश्मीर में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चला रही है।

Pahalgam Terror Attack Joint operation started against terrorists in Poonch

हमले के बाद सुरक्षाबल

पुलवामा आतंकी हमले के छह साल बाद धरती की जन्नत फिर निर्दोषों के खून से सन गई। पहलगाम के ”मिनी स्विट्जरलैंड” बायसरन में आतंकी हमले ने पुलवामा के जख्मों को ताजा कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान बलिदान हुए थे।

Pahalgam Terror Attack Joint operation started against terrorists in Poonch

हमले के बाद सुरक्षाबल

सोमवार तक अपनी हरियाली के लिए प्रसिद्ध बायसरन घाटी के हरे-भरे मैदान मंगलवार दोपहर बाद खून से लाल हो गए। जगह-जगह निर्दोष लोगों के शव पड़े और बिलखते परिवार के सदस्य थे। इस खौफनाक मंजर ने 14 अप्रैल 2019 को हुए पुलवामा हमले के जख्मों को ताजा कर दिया, जहां आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। कुछ ऐसा ही आतंकियों ने पहलागम में किया, जहां पहले लोगों से उनका धर्म पूछा फिर आश्वस्त होने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बसराईं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।

Pahalgam Terror Attack Joint operation started against terrorists in Poonch

Pahalgam Terror Attack

आतंकियों के इस कायराना और अमानवीय कृत्य से पर्यटकों के खचाखच भरी रहने वाली बायसरन घाटी में सिर्फ आतंक के निशान बचे हैं। अभी तक कश्मीर में पर्यटकों पर इस तरह का बड़ा हमला नहीं हुआ था। पिछले साल 18 मई की रात दो जगह आतंकियों ने हमला किया था। इसमें एक पहलगाम के पास और दूसरा ओपन टूरिस्ट कैंप में हमला हुआ था।

Pahalgam Terror Attack Joint operation started against terrorists in Poonch

Pahalgam Terror Attack

आतंकियों की तलाश में अभियान तेज, चप्पा-चप्पा खंगाल रहे जवान
बायसरन में हमलावरों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल पहलगाम के बायसरन इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र के जंगलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को कॉम्बिंग ऑपरेशन में शामिल किया गया है। पूरे जंगल क्षेत्र को घेरे में लेते हुए इस अभियान को चलाया जा रहा है। हमले के एक दिन बाद पर्यटक स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

Pahalgam Terror Attack Joint operation started against terrorists in Poonch

हमले के बाद सुरक्षाबल

पुलिस ने घाटी भर में लगभग 1,500 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनका अतीत में आतंकवाद से संबंध रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इन सभी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, हमारा पूरा प्रयास है कि ऐसे सुराग मिलें, जिनसे दोषियों तक पहुंचा जा सके और उन्हें सजा दिलाई जा सके।

Pahalgam Terror Attack Joint operation started against terrorists in Poonch

pahalgam terror attack

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया
बारामुला के उरी सेक्टर में बुधवार को सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकियों और सेना के बीच हुई गोलीबारी में दो आतंकी ढेर हो गए। आतंकी उडी नाला के जरिये घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। घाटी में सेना की कमान संभालने वाले चिनार कोर ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, 23 अप्रैल को 2-3 आतंकवादियों ने उडी नाला इलाके से सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ करने की कोशिश की। नियंत्रण रेखा पर सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी और उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप भारी गोलीबारी हुई। सेना के चिनार कोर ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भारी गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

Pahalgam Terror Attack Joint operation started against terrorists in Poonch

पहलगाम सुरक्षाबल

हथियार बरामद
सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किए गए पोस्ट में बताया कि उरी में जो आतंकवादी मारे गए हैं उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन जारी है। यह घुसपैठ की कोशिश दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!