अंतिम सफर पर मनमोहन सिंह, थोड़ी देर में पार्थिव शरीर पहुंचेगा निगमबोध घाट; जानें हर अपडेट

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत अन्य वीवीआईपी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें

  1. आज अंतिम संस्कार: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. वह एम्स में भर्ती थे.उनका अंतिम संस्‍कार (Manmohan Singh Funeral) शनिवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्‍ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ होगा. उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है.
  2.  कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन: आज सुबह 8 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा. यहां से सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच कांग्रेस मुख्‍यालय में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे. यहां पर आम जनता भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी. सुबह 9:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. 
  3. वीवीआईपी देगें श्रद्धांजलि: सुबह 11:15 से 11:27 के बीच केंद्रीय गृह सचिव, रक्षा सचिव, वायु सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, थल सेना प्रमुख, सीडीएस और कैबिनेट सचिव पहुंचेंगे और पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
  4. राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे. सुबह 11:45 बजे उनका अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. 
  1. दुनियाभर ने दी श्रद्धांजलि:  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, रूस, पाकिस्तान और श्रीलंका समेत दुनियाभर के नेताओं ने शोक जताया है. सभी देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया. अफगानिस्तान, मालदीव, मॉरीशस और नेपाल के नेताओं ने भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.
  2.  यहां बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक:  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी और इस बारे में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सूचित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने कहा कि ट्रस्ट का गठन किया जाना है और जगह आवंटित की जानी है.
  3. दुख में परिवार: डॉ. मनमोहन सिंह की बहन गोबिंद कौर अपने भाई के निधन से काफी दुखी हैं. वह इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि उनके भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं. गोबिंद कौर अपने भाई को प्यार से ‘पापाजी’ कहती थीं.वह इतने दुख में हैं कि कुछ भी बोल तक नहीं पा रही हैं. 
  4. गंगा घाट पर श्रद्धांजलि: काशी के घाट पर गंगा सेवा निधि परिवार ने 1001 दीप जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा आरती में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान लोगों ने हाथों में डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीरें थीं. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. 
  5. बराम ओबामा ने क्या कहा:   डॉ. मनमोहन सिंह भारत के पहले और अभी तक के एकमात्र सिख समुदाय से आने वाले प्रधानमंत्री थे. देश के साथ दुनियाभर के नेता उनके कायल थे. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि जब डॉ मनमोहन सिंह जी बोलते थे, तो पूरी दुनिया सुनती थी. देश के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में अपना पूरा जीवन अर्पित कर देने वाले मनमोहन सिंह जी की आखिरी विदाई बेहद सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण होनी चाहिए.
  6.  वनवासी कल्याण आश्रम की श्रद्धांजलि: आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक महान अर्थशास्त्री खो दिया है. उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति को गति दी. वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने एक बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को आदिवासी समाज की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए भी याद किया जाएगा.
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!