कृषि मंत्री ने मुरैना ब्लास्ट मामले पर जताया दुख, पीड़ितों से की मुलाकात, 40-40 हजार देने का किया ऐलान

मुरैना। मुरैना ब्लास्ट के पीड़ितों से राजनेताओं के मिलने का सिलसिला जारी है। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन सरकार के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को लेकर दुख जताया। मंत्री ने अपनी स्वेच्छ निधि से पीड़ितों को 40-40 हजार रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही जो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें दो लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया है।दरअसल, 25 नवंबर को मुरैना के कोतवाली थाना इलाके के राठौर कॉलोनी में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें तीन मकान पूरी तरह से धराशाई हो गए और दो मकान क्षतिग्रस्त हुए। इस घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हुए थे। इनमें बच्चे भी शामिल है।

CM ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता राशि का किया ऐलान
सीएम डॉ मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अचानक विस्फोट की घटना से आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त होने से 4 लोगों की असामयिक मृत्यु और 5 लोगों के घायल होने की दुखद खबर प्राप्त हुई। मेरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ है।

बताया गया कि आरोपी मकान के नीचे के हिस्से में बारूद का स्टॉक करते थे। दीपावली के समय भी आरोपियों ने बिना लाइसेंस के मेला ग्राउंड में पटाखे की दुकान लगाई थी। बचे हुए माल को मकान के नीचे के हिस्से में स्टॉक कर रखा था। पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों की शिकायत पर 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। 5 आरोपियों आकाश राठौर, कृष्णा राठौर, सद्दाम हुसैन, शौकीन खान, और राहुल बंसल को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं तीन आरोपी कल्ला खान, पप्पू खान और भूरी खान की तलाश जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!