VD शर्मा की माता से मिलकर भावुक हुए CM डॉ. मोहन यादव, कहा- ‘मां की स्मृतियां जीवंत हो गई’

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को वीडी शर्मा की माता से मुलाकात कर अपनी मां की याद आ गई। उन्होंने कहा, ‘मां की स्मृतियां जीवंत हो गई’। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जवाब आया, ‘मां का ये दुलार और आशीर्वाद हमें निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा देता रहेगा।’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ममत्व का सुखद अनुभव… ये अमूल्य प्रेम, आत्मीयता व स्नेह ही मेरे जीवन की पूंजी है। आज मुरैना, सुर्जनपुर प्रवास के दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा जी की पूज्य माताजी का शुभाशीष प्राप्त हुआ। इस स्नेहिल क्षण में मां की स्मृतियाँ जीवंत हो गयीं।’
इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा, ‘अपनत्व भाव से मां से आपकी यह भेंट मां और मेरे लिए स्मरणीय रहेगी। मां का ये दुलार और आशीर्वाद हमें निरंतर आगे बढ़ने की ऊर्जा देता रहेगा।’
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुरैना जिला के दौरे पर थे। इस दौरान वह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के गांव सुर्जनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने वीडी शर्मा के स्व. पिता अमर सिंह दंडोतिया की छतरी पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अमर सिंह दंडोतिया अस्पताल का शुभारंभ किया। सीएम ने इस दौरान क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!