सीएम पर सस्पेंस बरकरार, Eknath Shinde ले सकते हैं बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हो रही राजनीति पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा के बाद भी सीएम पद के उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं। अजित पवार ने भी कह दिया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। इन सब के बीच अटकलें हैं कि पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे नयी सरकार को आकार देने के तौर-तरीकों से वह खुश नहीं हैं। उनकी पार्टी के एक नेता ने कहा है कि वह जल्द कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?
प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले शनिवार को घोषणा की कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शाम पांच बजे होगा। प्रधानमंत्री मोदी इस समारोह में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन?
अभी तक यह घोषणा नहीं की गई है कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि फडणवीस इस शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। एक भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने के लिए दो दिसंबर को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि इस बार फडणवीस को मुख्यमंत्री पद मिलने की संभावना है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने शनिवार को कहा, ‘महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा और महायुति के अन्य घटकों से दो उपमुख्यमंत्री होंगे।’

एकनाथ शिंदे को किया गया दरकिनार?
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस के बीच, शिंदे के करीबी एवं शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार तक कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मंत्रालय आवंटित करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनकी पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि शिंदे को दरकिनार करने की कोशिशें की गईं।

बता दें, शिंदे ने स्पष्ट कर दिया था कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री पद पर कोई भी फैसला उन्हें स्वीकार्य होगा। लेकिन उनपर शिवसेना नेताओं के एक समूह का दबाव है, जो मानते हैं कि उन्हें उप मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए, क्योंकि वह दो साल से अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं। पार्टी नेताओं का एक और समूह इस बात पर जोर दे रहा है कि उन्हें नयी सरकार का हिस्सा होना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!