हर साल 1 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है World AIDS Day? जानिए इस दिन का महत्व और थीम

दुनिया भर में हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है जो जानलेवा है. शरीर में एक बार ये घर बना ले तो इससे निजात पाना असंभव है और कई रोगों का कारण बनता है. हर साल एक थीम के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है. इस बार की थीम है-टेक द राइट पाथ: माय हेल्थ, माय राइट यानि सही मार्ग अपनाएं: मेरी सेहत मेरा अधिकार. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ही हर साल की तरह थीम फाइनल की है. थीम बोल्ड है एचआईवी संक्रमित शख्स के अधिकारों की बात करती है.

कब हुई विश्व एड्स दिवस की शुरूआत-
इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इस महामारी से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन को समाप्त करने के लिए सभी को प्रेरित करना है. इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अगर सभी लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा की जाए और समुदायों को नेतृत्व सौंपा जाए, तो 2030 तक एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त किया जा सकता है.

दरअसल, एचआईवी संक्रमित अक्सर न केवल बीमारी से जूझते हैं, बल्कि उन्हें इसके प्रति समाज में मौजूद भेदभाव और कलंक का भी सामना करना पड़ता है. इस साल के थीम का उद्देश्य उन असमानताओं, कलंक और पूर्वाग्रहों को अड्रेस करना है, जो एचआईवी से जुड़ी रोकथाम, उपचार और देखभाल सेवाओं तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न करते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि एड्स को समाप्त करने के लिए केवल चिकित्सा उपायों पर ध्यान केंद्रित करना पर्याप्त नहीं है. इसके लिए जरूरी है कि एचआईवी से प्रभावित और इसके प्रति संवेदनशील लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाए. हर व्यक्ति को अपनी सेहत से जुड़ी सेवाओं तक समान पहुंच होनी चाहिए. संक्रमितों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और समानता की दिशा में काम करना एक प्रभावी समाधान की ओर कदम बढ़ाने के लिए जरूरी है.

कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि दुनिया के कई हिस्सों में एचआईवी को कलंक माना जाता है और संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है. कुछ समुदायों में, विशेष रूप से महिलाएं, यौनकर्मी, और गरीब वर्ग के लोगों का उत्पीड़न होता है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अगर हम इन असमानताओं को दूर करने में सफल हो जाते हैं, तो 2030 तक एड्स के मामलों को समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. विश्व एड्स दिवस पर यह भी जरूरी है कि हम समाज में एचआईवी से जुड़े मिथक और भ्रामक धारणाओं को खत्म करने के लिए काम करें. शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से हम समाज में एक सकारात्मक वातावरण बना सकते हैं, जो एचआईवी प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद कर सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!