बारिश बनी आफत, लेकिन हौसले से बची लोगों की जान, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के ग्राम सेंकरा व खेड़ीरायमल में पानी के बीच फंसे लगभग 125 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। जिले के कई गांवों से कुल मिलाकर अब तक लगभग 525 लोगों को जिला प्रशासन व एसडीआरएफ के सहयोग से सुरक्षित निकाला गया है। इन सभी लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में आश्रय दिलाया है। अतिवृष्टि से प्रभावित जिले के ग्रामों में संयुक्त टीमें लगातार भ्रमण कर लोगों की मदद कर रही हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि डबरा तहसील के ग्राम सेंकरा में चारों ओर से हुए जल भराव में फंसे लोगों को निकालने के लिये राज्य शासन के माध्यम से हैदराबाद से एनडीआरएफ का दल विशेष विमान से ग्वालियर रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर भी बुलाए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर ही जिला प्रशासन व जनपद पंचायत के संयुक्त दलों ने कड़ी मेहनत व सूझबूझ के साथ एसडीआरएफ के सहयोग से ग्राम सेंकरा व खेड़ीरायमल में पानी के बीच फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, इसलिए हैदराबाद से आ रहे दल के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ी। 


जिले के इन गांवों से किया लोगों को रेस्क्यू 

– उटीला से 15 लोग
– सासन भितरवार से 38 लोग
– नंदों का डेरा डबरा से 70 लोग
– खेड़ीरायमल और सेंकरा डबरा से लगभग 140 लोग
– गुरुनानकनगर डबरा से लगभग 135 लोग
– गांव इकहरा तहसील तानसेन से लगभग 50 लोग
– गांव मिलघन और लिधौरा से लगभग 40 लोग
– जिले के अन्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से लोगो का किया रेस्क्यू

मृत लोगों के परजिनों 4–4 लाख की आर्थिक सहायता

ग्वालियर जिले में पिछले दिनों से लगातार जारी भारी बारिश की वजह से निर्मित हुई स्थितियों से जिले में चार लोगों की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4–4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। 

इनकी हुई मौत 

– जखारा गांव में कच्चा मकान गिरने से उमा बघेल की हुई मौत
– गांव सेंथरी में कच्चा मकान गिरने से मुकेश बघेल की मौत
– गांव कोसा में कच्चे मकान के गिरने से अमन रावत की मौत
– जिले के घाटीगाँव अंतर्गत पाटई नाला में एक व्यक्ति के तेज बहाव में बह जाने के बाद से अब तक नही लगा कोई सुराग।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!