जापान में बजेगा भारत का डंका: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टोक्यो में होगी स्थापित, महाराष्ट्र से निकली रथ यात्रा का ग्वालियर पहुंचने पर भव्य स्वागत

हिंदवी स्वराज का सपना देखने वाले और मुगल साम्राज्य के दांत खट्टे करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी की 8 फीट की अष्टधातु की बनी प्रतिमा जापान में स्थापित होनी है. इसमें एक स्पेशल फाइबर का भी उपयोग किया गया है, जो इस मूर्ति को भूकंप से बचाएगा. क्योंकि जापान में भूकंप का खतरा बना रहता है, इसलिए मूर्ति भूकंपरोधी है और इस मूर्ति की लाइफ तकरीबन 500 साल से अधिक है.

जापान जाने से पहले इस प्रतिमा का पूरे देश भर में भ्रमण हो रहा है. 16 जनवरी को महाराष्ट्र के पुणे से शिव स्वराज रथ यात्रा शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर निकाली है. महाराष्ट्र के सतारा में शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. मध्य प्रदेश के बैतूल के रास्ते ग्वालियर पहुंचने पर मराठा समाज और ग्वालियर के प्रबुद्ध जनों ने महाराज बाड़े पर स्वागत सत्कार किया. शिवाजी महाराज की अष्टधातु की यह प्रतिमा 8 मार्च को जापान की राजधानी टोक्यो में स्थापित होगी.

इस प्रतिमा का निर्माण भारतीय मूल के योगेंद्र पुराणिक ने कराया है. उनकी संस्था अमी पुणेकर इस प्रतिमा का निर्माण कराकर पूरे भारत में भ्रमण कर रही है. योगेंद्र भारतीय मूल के जापान में चुने हुए विधायक हैं और उन्हीं के प्रयासों से छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा टोक्यो शहर में स्थापित हो रही है. अब तक यह प्रतिमा 7000 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है. अभी यह प्रतिमा हरियाणा के कुरुक्षेत्र दिल्ली जयपुर आदि शहरों में भी जाएगी. उसके बाद वापस महाराष्ट्र की ओर रवाना होगी.

जहां पर प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चन किया जाएगा. जब यह वापस महाराष्ट्र पहुंचेगी तो वहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इस प्रतिमा को एयर कार्गो से जापान के लिए रवाना करेंगे. यह पहला मौका होगा, जब छत्रपति शिवाजी राजे महाराज की प्रतिमा किसी विदेशी धरती पर स्थापित होगी. जापान के राजा इस प्रतिमा को वहां टोक्यो में स्थापित करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!