इस सुंदर चेहरे पर मत जाइएः इस शातिर महिला के कारनामे जानकर रह जाएंगे दंग

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले ठगों को किराए पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। शातिर महिला के घर से पुलिस ने बैंक की दर्जनों पासबुक और ATM कार्ड बरामद की है। शातिर महिला गरीब, मजदूर वर्ग को तलाश कर ऑनलाइन गेम एप का पैसा खाते में आने का झांसा देकर यह अकाउंट ओपन कराती थी। इसके बाद उनकी पासबुक और ATM कार्ड अपने पास रख लेती थी। जहां अकाउंट का उसे दो हजार रुपए मासिक किराया मिलता था। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ में जुट गई है।

बैंक पासबुक और ATM कार्ड मिले

दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों के खातों का उपयोग का ठगी की कमाई रकम को खुर्दबुर्द करने के लिए किया जा रहा है। कुछ लोगों ने हाल ही में यह भी बताया कि उनके खाते बैंक ब्लॉक किए है। पता लगा है कि उसमें काफी ट्रांजेक्शन हुए हैं। मामले की गंभीरता से जब पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि जो खाता धारक पुलिस तक पहुंचे हैं उन सभी के अकाउंट रमटापुरा की रहने वाली शिवानी शुक्ला ने खुलवाए है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो उसके घर से लगभग 15 अलग-अलग बैंक की पासबुक और ATM कार्ड मिले हैं। जो अलग-अलग लोगों के नाम के थे।

एक ठग दतिया का रहने वाला

पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला डबरा की रहने वाली है और कुछ माह पूर्व ग्वालियर आई है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक युवक से हुई और उसने खाते खुलवाकर देने पर प्रत्येक खाते पर दो हजार रुपए देने का झांसा दिया था। जिसके बाद से महिला ने गरीब लोगों को गेम का पैसा आने की कहकर उनके दस्तावेज लिए और उनसे खाते खुलवाकर, सिम निकलवाई और ऑनलाइन ठगी की वारदात करने वाले ठगों को देती थी। पकड़ी गई महिला ठग से पूछताछ कर क्राइम ब्रांच इस गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ में लग गई है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि एक ठग दतिया का रहने वाला है। फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!